मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अयोध्या में ऐतिहासिक रामकथा सुनाएंगे मोरारी बापू, 24 फरवरी से 03 मार्च तक भक्तगण मानस राम मंदिर कथा का करेंगे रसपान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2024 8:27 अपराह्न
अयोध्या : जानेमाने आध्यात्मिक गुरू और श्री राम के परम साधक मोरारी बापू 24 फरवरी से 3 मार्च तक अयोध्या में भक्तो को पवित्र रामकथा का रसपान कराएंगे। हाल ही में अयोध्या में हुई भव्य राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के ठीक बाद यह रामकथा का आयोजन हो रहा है। इस महोत्सव से निश्चित रूप से इस धार्मिक नगर की आध्यात्मिक धरोहर को मज़बूती मिलेगी और उसकी महत्ता को और बढ़ाया जाएगा।  अपने गहन ज्ञान और रामचरितमानस की आध्यात्मिक उत्थानकारी कथाओं के लिए दुनिया भर में सम्मानित, आदरणीय मोरारी बापू अपनी उपस्थिति से अयोध्या की पवित्र धरा की शोभा बढाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए दीर्धकाल से चले आ रहे आंदोलन में सहायक रहे संगठन, राम जन्मभूमि न्यास ने उन्हें मानस राम मंदिर कथा का प्रस्तुतिकरण करने लिए हार्दिक निमंत्रण दिया है जिसे उन्होंने आनंदपूर्वक स्वीकार किया है।
पूज्य मोरारी बापू ने भगवान श्री राम और रामायण के ज्ञान के प्रसार के लिए अपने जीवन के 64 वर्ष समर्पित किए है। वह अब तक दुनिया भर में 931 रामकथाएं आयोजित कर चुके है और अपनी रामकथा के माध्यम से सभ्य एवं सुसंस्कृत समाज के निर्माण के लिए उन्होंने करोडो लोगो में उच्च मानव मूल्य का सिंचन किया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूज्य मोरारी बापू ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे अयोध्या में मानस राम मंदिर कथा सुनाने का एक अनूठा अवसर मिला है। छह दशकों से अधिक समय से मेरी अंतरआत्मा से यह इच्छा रही है के भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हौ और उसके पश्चात मुझे रामकथा सुनाने का मौका मिले। अपने पूरे जीवनकाल में, मैंने अभी तक किसी मंदिर के उद्घाटन के लिए भारत में मनाएं गए ऐसे भव्य उत्सव को नहीं देखा है। कुछ महिने पहले राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा मुझे रामकथा सुनाने का निमंत्रण मिला था जिसे मैंने पूरे दिल से स्वीकार किया था।”
उन्होंने आगे कहा, “राम केवल एक ऐतिहासिक व्यक्ति नहीं हैं, वह एक साधु हैं, सत्यस्वरूप हैं, पुरुषार्थ के प्रतीक हैं। अपनी असीम उदारता दिखाकर, राम ने समाज के हर वर्ग के जीव, चाहे वह केवट, शबरी, वानर, या यहां तक ​​कि असुर ही क्यों न हों, उनका पूरे भाव से स्वीकार किया है। यह दिखाता है कि राम सबके है और सभी राम के है। एक साधारण छोटे से बच्चे को भी हम भगवान का रूप मानते है, तो जरा सोचिए की अगर परमतत्व परमात्मा जब एक छोटे से बालक का रूप लेते हैं, तो इसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। राजा राम सदैव पूजनीय हैं लेकिन रामलला का स्वरूप शिवतत्त्वरूपी है। राम मंदिर से एक नए युग की शुरुआत हुई है और मुझे लगता है कि अब पूरे विश्व का कल्याण भारत के माध्यम से होनेवाला है।”
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह में जहां देश भर के साधु-संत शामिल हुए थे, इस शुभ अवसर के साक्षी बनने के लिए पूज्य मोरारी बापू भी वहां उपस्थित थे। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत में एक महत्वपूर्ण क्षण था। पूज्य मोरारी बापू ने मंदिर में रामलला के मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा को पूरे विश्व के लिए ‘त्रेता युग’ की शुरुआत बताया। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.