बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरूषोतम ने ली टिहरी लोकसभा क्षेत्रान्तर्गत निर्वाचन तैयारियों को लेकर बैठक, दिए यह दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2024 8:24 अपराह्न
देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरूषोतम ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत टिहरी लोकसभा क्षेत्रान्तर्गत निर्वाचन तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक लेते हुए निर्वाचन हेतु की गई तैयारियों को परखा। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप के तहत् जनपद देहरादून में मतदाता जागरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जनपद के कम मतदान प्रतिशत् वाले बूथों पर जागरूकता लाते हुए मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि वोटर लिस्ट अपडेशन कार्यों की आरओ, एआरओ अपने स्तर पर मॉनिटिरिंग करें, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। रिटर्निंग अधिकारी निर्विवादित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक निर्वाचन हेतु प्रत्येक गतिविधि की अपने स्तर से मॉनिटिरिंग करें। निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचन हेतु बनाए गए कन्ट्रोल रूम में सक्रिय कार्मिकों को बिठाया जाए जो त्वरित प्रक्रिया दें। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने टिहरी लोकसभा क्षेत्रान्तर्गत आरओ देहरादून, आरओ टिहरी एवं आरओ उत्तरकाशी को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत कम वोट प्रतिशत् वाले बूथों पर बीएलओ के माध्यम से डोर-टू-डोर कैम्पेन चलायें तथा जनपद वोटर जागरूकता हेतु बनाए गए ब्रांड एम्बेस्डरों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करें। उन्होंने इस कार्य में क्षेत्र के स्थानीय गणमान्य, बुजुर्ग एवं स्याणों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने को कहा। निर्वाचन में लगे कार्मिकों को आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत् मतदान करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि चुनाव ड्यूटी में लगे कोई भी कार्मिक मतदान से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार व्यवस्थाएं बनाई जाएं। ऐसे छात्र/छात्राएं जो पढ़ाई के लिए जनपद में आए हैं, तथा उनका वोट अन्य जिले में है उनको मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए विद्यालय/संस्थान प्रशासन का सहयोग लिया जाए। विद्यालयों एवं संस्थानों में मतदाता शपथ दिलवाई जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान बूथ पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अुनसार मूलभूत सुविधा पेयजल, शौचालय, रैम्प, विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर, मैदानी क्षेत्रों में व्हीलचैयर तथा पहाड़ी क्षेत्र में डोली, कण्डी आदि की व्यवस्था रहे। 80 प्लस तथा दिव्यांग वोटर्स के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था रहे। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कलैण्डर के अनुसार गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होेंने आरओ, एआरओ हैण्डबुक का अध्ययन करते हुए निर्वाचन के दौरान की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं एवं अपने दायित्वों को भलीभांति समझते हुए दायित्वों का निर्वहन करें। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन को प्रभावित करने वाली गतिविधियों की सूचनाओं पर बारीकी से नजर रखते हुए स्थैटिक टीम, फ्लाईंग स्कॉट टीमों को सक्रिय रखने, शराब बांटने, नकदी बांटने आदि सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग को समन्वय से कार्य करते हुए शराब आदि मादक पदार्थों के अवैध बिक्री/परिवहन पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग को शराब की दुकानों के बिक्री रजिस्टर, स्टॉक आदि का मिलान करने तथा यदि किसी दुकान क्षेत्र में शराब की दुकान पर बिक्री बढी है तो वह भी जांच करा ली जाए। उन्होंने जनपद में लाईसेंसी शस्त्रों की संख्या आदि के सम्बन्ध में असला बाबू की सूची से मिलान करवाते हुए असला जमा करवाने की कार्यवाही करें।  
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, सयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह , सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी टिहरी गढवाल मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी नवनीत सिंह, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी टिहरी गढवाल के.के मिश्रा, अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी तीरथपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून सर्वेश पंवार, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास, मुख्य कोषाधिकारी नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय रोमिल चोधरी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून पीसी त्रिपाठी सहित जनपद के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।  
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
  • धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.