सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रविनंदन सहाय उर्फ अमर भैया की तृतीय पुण्यतिथि का होगा भव्य आयोजन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2024 9:36 अपराह्न
  • होली से पहले सांगठनिक विस्तार को लेकर होगी बैठक  : विजय कुमार
पटना (ब्यूरो) : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक पीरमुहानी स्थित महासभा के प्रदेश कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने की । बैठक में स्वर्गीय रविनंदन सहाय उर्फ अमर भैया की तृतीय पुण्यतिथि 24 फरवरी 2024 को मानने पर मुख्य रूप से विचार विमर्श किया गया । साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिन्हा के द्वारा जारी पुराने पत्र जिसमें माया श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया था, को राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा ही रद्द किये जाने भी की चर्चा की गयी ।  साथ ही  सांगठनिक मजबूती पर चर्चा की गई । 
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि उन्हें संगठन को मजबूत करना है और संगठन किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि सदस्यों व आम जन की भावना से चलता है ।  उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रवि नंदन सहाय की पुण्यतिथि को जितना बेहतर ढंग से संभव हो सकेगा, मनाया जाएगा क्योंकि यह संगठन बिहार में बनाने और मजबूत करने का श्रेय उन्हीं का है । समय के अभाव में कार्यक्रम का स्थल तय नहीं हो पाया है मगर एक-दो दिन में किसी स्थान को चुनकर अंतिम रूप दे दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि होली से पहले सांगठनिक  विस्तार को लेकर प्रदेश स्तर पर एक बैठक सभी जिलों के पदाधिकारी की बुलाई जाएगी और स्थिति को साफ कर दिया जाएगा ताकि समाज के अंदर कोई दुविधा ना रहे और समाज एकजुट बना रहे ।
इस मौके पर महामंत्री और अधिवक्ता राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि संगठन में कोई विवाद नहीं है और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा उनके लिए सदैव आदरणीय थे और सदैव रहेंगे । संगठन में उनका दर्जा अब भी सर्वोच्च है यह न सिर्फ मैं बल्कि पूरा महासंघ परिवार का हर सदस्य मानता और समझता है । इस मौके पर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनहर कृष्णा अतुल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी वर्तमान परिस्थितियों को निपटाने की दी है और वह इस दिशा में लगे हैं । उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी समाज के प्रतिनिधियों से खुले तौर पर कहा कि आप लोग भी प्रयास करें ताकि वर्तमान में आया विवाद अविलम्ब खत्म हो जाए और हम लोग एकजुट होकर काम करें । वही प्रेस मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि संगठन  महत्वाकांक्षा की चीज नहीं बल्कि संगठित प्रयासों से संगठन को मजबूत किया जाता है ।  पटना जिला अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर किसी का प्रयास जरूरी होता है और जो व्यक्ति पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का सदैव प्रयास करते रहे हैं, उनके प्रति संगठन के सारे लोगों की भावना जुड़ी हुई है ।
महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिन्हा ने कहा कि संगठन को चलाने के लिए महिला को भी उचित सम्मान व भागीदारी मिलनी चाहिए तभी संगठन रूपी की गाड़ी सरपट दौड़ पाएगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने की जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिन्हा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय सिन्हा ने किया । इस मौके पर  महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी आदित्य नारायण अम्बष्ठ , महिला प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिन्हा, अधिवक्ता नीलिमा सिन्हा , अमरेश प्रसाद, रवि कुमार, अमरेश कुमार सिन्हा,  दीपक कुमार सिन्हा,  संजीव कुमार श्रीवास्तव, नवल सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा , युवा विंग के जिला महामंत्री अभिषेक आनंद, सुनील सिन्हा , नरेश प्रसाद कर्ण, अशोक कुमार सिन्हा , प्रवीण कुमार सिन्हा , राजेश कुमार,  संजय कुमार सिन्हा ,अधिवक्ता विजय कुमार आदि शामिल थे । 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.