बुधवार, जून 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड : जीएसटी की टीम ने फर्जी बिलों से करोड़ों का भुगतान प्राप्त करने वाली फर्म के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2024 1:08 पूर्वाह्न

देहरादून। उत्तराखण्ड में जीएसटी की टीम ने फर्जी बिलों से करोड़ों का भुगतान प्राप्त करने वाली फर्म के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान फर्म का कोई दफ्तर तो नहीं मिला। लेकिन फर्म संचालक के घर पर जीएसटी की टीम ने छापा मारते हुए लाखों की गडबड़ी पकड़ी। इस दौरान करीब 33 लाख का टैक्स जमा कराया किया। जबकि लाखों रुपये अब ब्याज समेत वसूले जाने बाकी है। राज्यकर की इस कार्रवाई से फर्जी तरीके से चल रही फर्म संचालकों में हड़कंप मचा है।

उत्तराखण्ड में जीएसटी चोरी में लिप्त फर्म पर एसजीएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छापा मार कर लाखों रुपये टैक्स चोरी करने वाली एक फर्जी फर्म के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग को यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि सरकारी विभागों से टेण्डर प्राप्त करने वाली कई फर्मे जी०एस०टी० चोरी के लिए फर्जी बिलों का प्रयोग कर रही हैं, जिसके क्रम में आयुक्त राज्य कर, उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज राज्य कर विभाग द्वारा प्रचार सामग्री की सप्लाई करने वाली दून यूनिवर्सिटी रोड़, देहरादून स्थित एक फर्म के स्वामी के घोषित व्यापार स्थल एवं घर की सहायक आयुक्त मनमोहन असवाल एवं टीका राम चन्याल की टीम ने जांच की।

जांच पर यह पाया गया कि फर्म ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड से लगभग ₹ 18 करोड़ का भुगतान प्राप्त किया है तथा उसके द्वारा जीएसटी चोरी के उद्देश्य से दिल्ली की कुछ फर्मों से बोगस इन्वाईस प्राप्त किये गये हैं। इन फर्मों के पास बेचे गये माल की न तो खरीद थी और न ही माल के परिवहन का कोई प्रमाण था।गोपनीय जांच एवं डाटा एनालिसिस पर यह भी पाया गया कि ये बोगस फर्मे टायर की खरीद अस्तित्वहीन फर्मों से दिखा रही थी और आगे देहरादून की फर्म को पेण्टिंग, फ्लैक्स की बिक्री दिखा रही थी। प्रथम दृष्ट्या लगभग 1.65 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला प्रकाश में आया है।

फर्म के घोषित व्यापार स्थल पर कोई काम होता नहीं पाया गया। फर्म स्वामी द्वारा घर पर जांच के दौरान ₹ 33.20 लाख रूपये जमा कराये गये हैं। बाकी टैक्स की ब्याज सहित वसूली के लिए कार्यवाही की जा रही है। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधानशाखा, हरिद्वार द्वारा भी जी०एस०टी० चोरी कर रही फर्मों पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुये ₹20 लाख रूपये जमा कराये गये हैं।

आयुक्त राज्य कर, उत्तराखण्ड द्वारा बोगस बिलिंग या फर्जी इनपुट का लाभ उठाकर कर चोरी करने वाली अन्य फर्मों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है साथ ही आयुक्त कर द्वारा समस्त करदाताओं से यह भी अपील की गई है, कि वे समय से रिटर्न दाखिल करते हुये देय कर को जमा करें तथा यदि इस संबंध में कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन नं0- 1800120122277 से सम्पर्क कर सकते हैं। जांच टीम में राज्य कर अधिकारी असद अहमद, अलीशा बिष्ट, ईशा,  गजेन्द्र सिंह भण्डारी, शैलेन्द्र चमोली एवं निरीक्षक हेमा पुण्डीर शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : नीति घाटी ज्योर्तिमठ चमोली में एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा; नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील
  • आधे अधूरे कार्यों से आवाजाही में हो रही परेशानी
  • पर्यटकों के दीदार को खूली फूलों की घाटी
  • दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे हारी दिव्यांगता, अनुराग ने नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में रचा इतिहास
  • नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से फिट इंडिया का नारा बुलंद – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में प्रवेश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • आगामी मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा; डीएम आशीष चौहान ने विभागों से 7 दिनों के भीतर मांगा माइक्रो प्लान
  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज; एसआईआर-2026 के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण
  • ग्रामीणों क्षेत्रो में स्वच्छता अभियान की लापरवाही पर डीपीआरओ सख्त, 06 एडीओ पंचायत के वेतन पर रोक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.