शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भूतपूर्व सैनिको एवं वीर नारियों के लिए गौरव सेनानी रैली का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 10, 2024 5:18 अपराह्न
 
कोटद्वार। गढवाल राइफल्स रेजिमेन्टल केन्द्र लैन्सडाउन द्वारा गब्बर सिहं कैम्प, कोटद्वार में शनिवार को भारतीय सशस्त्र बलों के भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में गढवाल क्षेत्र के करीब 850 भूतपूर्व सैनिकों, 26 वीर नारियों और उनके आश्रितों ने भाग लिया । रैली के दौरान बडी भारी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। रैली मे भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितो को सैन्य एवं सिविल प्रशासन के साथ बातचीत करने अनिर्णित, लम्बित मुद्धो को हल करने और सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही नवीनतम सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए एक संयुक्त मंच प्रदान किया। मुद्दों को नियत समय पर हल करने और सार्थक निवारण प्रदान करने के लिए रैली स्थल पर सेना और सिविल प्रशासन के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। वीर नारियों एवं वार वेटरन को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
रैली का यह आयोजन बड़ी सफलता के साथ समाप्त हुआ और गढवाल राइफल रेजिमेन्टल केन्द्र की और सिविल प्रशासन के समर्पित एवं समन्वित प्रयासों से सम्पूर्ण किया गया। भूतपूर्व सैनिक समुदाय के साथ सार्थक बातचीत के परिणाम स्वरूप रैली के दौरान कई सस्थाओ के समन्वय से वास्तविक समय में उनकी समस्याओं का निवारण किया गया । रैली मे शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए जलपान और दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवाला, एवीएसएम, वाईएसएम, जनरल आफिसर कमांडिंग उत्तर भारत एरिया, मेजर जनरल आर प्रेम राज, एसएम, वीएसएम, जनरल आफिसर कमांडिंग, उत्तराखण्ड सब एरिया, ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी, कमांडेन्ट गढवाल राइफल रेजिमेन्टल केन्द्र और सेना एवं सिविल प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस कार्यकम के दौरान उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसडीएम संदीप कुमार ने यातायात फिलिंग स्टेशन एवं कॉमन सर्विस सेंटरों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • 2026 में भारत में मजबूती की राह पर निसान, सामने आई 7 सीटर बी-एमपीवी ग्रेवाइट की जानकारी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की पत्नी ने की भेंट, हरसंभव सहयोग का आश्वासन
  • दो मासूम व एक किशोर बालक के साथ परिस्थितियों की मार झेल रही व्यथित विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का सहारा
  • सीएम ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • सीएम ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढाने के निर्देश
  • वाहन दुर्घटनाग्रस्त : तीन की मौत छः घायल
  • भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • आईटीडीए बनेगा आईटी सेवाओं के लिए सिंगल नोडल एजेंसी – मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : 20 हजार रुपये रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.