रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोकसभा चुनाव को लेकर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, जनपद चमोली के 592 मतदेय स्थलों को 19 जोन एवं 125 सेक्टर में किया गया विभाजित

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2024 3:42 अपराह्न

चमोली : लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने हेतु नियुक्त सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को शनिवार को पीजी कॉलेज गोपेश्वर में जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की उपस्थिति में एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लोकसभा आम चुनाव को लेकर आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, नियमों एवं प्रपत्रों की जानकारी दिए जाने के अतिरिक्त उनकी शंकाओं का मौके पर समाधान किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त सभी मजिस्ट्रेट को मतदान से पूर्व अपने-अपने क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, फर्नीचर, मतदाता सूची, संचार आदि बेसिक सुविधाओं की की पूरी जानकारी निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों पर वल्नरेबिलिटी मैपिग रिपोर्ट समय से उपलब्ध की जाए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाए। मतदेय स्थलों पर मोबाइल नेटवर्क सुविधा, पहुंच मार्ग एवं सुगम रास्तों का निरीक्षण किया जाए। निर्वाचन क्षेत्र में आम लोगों को नए मतदेय स्थलों, परिवर्तित मतदेय स्थलों और ईवीएम पर मतदान की जानकारी भी दी जाए।

आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने नियुक्त सभी मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों में मतदान से पहले, मतदान के दिन और मतदान के बाद मजिस्ट्रेट के कर्तव्य एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए अपने क्षेत्रों में आदर्श आचार संहित का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने प्रशिक्षण में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय से मतदेय स्थलों का अच्छी तरह से निरीक्षण कर मतदेय स्थलों के निकट स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की घटना पर पूर्ण निगरानी रखें और तत्काल इसकी सूचना दें।

निर्वाचन प्रशिक्षक परियोजना निदेशक आनंद सिंह, प्रवक्ता एपी डिमरी, मनोज तिवारी, केसी पंत, जयवीर रावत, विनोद रावत द्वारा सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण देते हुए उनकी शंकाओं को मौके पर समाधान किया गया। जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी 592 मतदेय स्थलों को 19 जोन और 125 सेक्टर में विभाजित करने के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया है। 04-बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के 210 मतदेय स्थलों को 08 जोन, 53 सेक्टर, 05-थराली विधानसभा क्षेत्र के 203 मतदेय स्थलों को 06 जोन, 42 सेक्टर और 06-कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 174 मतदेय स्थलों को 05 जोन, 30 सेक्टरों में बांटा गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.