गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व धरोहर फूलों की घाटी और प्रसिद्ध हेमुकंड साहिब जाना होगा आसान, इतने किलोमीटर कम होगी दूरी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 1, 2024 9:25 अपराह्न

गोपेश्वर : विश्व धरोहर फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब की राह आसन होने वाली है। इसके लिए केंद्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग डीपीआर बनाकर शासन को भेज चुका है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही शासन डीपीआर पर अपनी मुहर लगा देगा और सड़क मार्ग की निमार्ण कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पुलना से भ्यूंडार तक 7.2 किमी सड़क निर्माण को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। अब लोनिवि प्रांतीय खंड गोपेश्वर द्वारा सड़क के लिए तीन करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी गई है। इस सड़क के निर्माण से हेमकुंड साहिब की पैदल दूरी जल्द सात किमी और फूलों की घाटी की दूरी पांच किमी कम हो जाएगी।

चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब (15225 फीट) और फूलों की घाटी (12995 फीट) पहुंचने के लिए गोविंदघाट से क्रमश: 19 किमी और 17 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। हालांकि, चार वर्ष पूर्व गोविंदघाट से पुलना गांव तक चार किमी सड़क बन चुकी है, लेकिन इस मार्ग पर अभी यात्री वाहनों की आवाजाही इसलिए शुरू नहीं हो पाई, क्योंकि पुलना में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। अब केंद्र सरकार से पुलना व भ्यूंडार के मध्य सात किमी सड़क निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद भविष्य में न केवल हेमकुंड साहिब की यात्रा, बल्कि फूलों की घाटी की सैर भी आसान हो जाएगी। साथ ही यात्री व पर्यटक एक ही दिन में पुलना से आवाजाही कर सकेंगे।

ये भी है फायदा

सड़क सुविधा न होने के कारण हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर दोपहर दो बजे के बाद यात्रा रोकनी पड़ती है। भ्यूंडार तक सड़क बनने के बाद यात्रा को दिनभर जारी रखा जा सकेगा। इससे यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। साथ ही यात्रा मार्ग के व्यापारियों को भी लाभ होगा।

  • गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाले मार्ग पर पुलना से भ्यूंडार के बीच सड़क निर्माण को केंद्र सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। सड़क निर्माण का कार्य इसी वर्ष शुरू कर दिया जाएगा। – राजवीर चौहान, अधिशासी अभियंता, लोनिवि गोपेश्वर
  • पुलना-भ्यूंडार के बीच जल्द सड़क निर्माण की उम्मीद है। यात्रा की राह आसान होने से यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी। इसे भ्यूंडार घाटी की आर्थिकी को भी संबल मिलेगा। – सरदार सेवा सिंह, मुख्य प्रबंधक, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रेन डांस
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुआ पहला माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने काॅर्डियोलाॅजी की पूरी टीम को दी बधाई
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में हर घर तिरंगा के तहत देशभक्ति काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित
  • उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • कल्पेश्वर महादेव मंदिर में बारिश से नुकसान
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंपी, चंपत राय को क्लीन चिट
  • उत्तराखंड में 22 अगस्त तक बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.