सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ली पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक, निदेशक निधि यादव ने दी अद्यतन योजनाओं जानकारी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 31, 2024 12:29 पूर्वाह्न

देहरादून। पंचायती राज मंत्री, सतपाल महाराज द्वारा निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री, सतपाल महाराज द्वारा मंगलवार को पंचायतीराज निदेशालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय बढाए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में निदेशक पंचायतीराज निधि यादव के केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की अद्यतन जानकारी दी । निदेशक निधि यादव ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारें में भी बताया। पंचायती राज विभाग के ढांचे के पुनर्गठन की अद्यतन स्थिति पर निदेशक पंचायती राज निधि यादव द्वारा बताया गया कि विभागीय ढांचे के पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है तथा वर्तमान में शासन स्तर से कार्यवाही चल रही है।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पीडीआई डाटा एकत्रीकरण में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने पर जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायती राज विभाग के कार्मिकों के लिए केडिट कार्ड बनाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। पंचायतीराज मंत्री द्वारा भारत सरकार के माध्यम से पंचायत भवन निर्माण हेतु आवंटित रू0 10 लाख को बढ़ाकर रू0 20 लाख किए जाने के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी। इसके अलावा 29 विषयों को पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा आगामी विभानसभा में संकल्प पत्र लाये जाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक के पश्चात पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत लगभग 40 हजार जन प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है एवं कुल 450 जनप्रतिनिधियों को एक्सपोजर विजिट के अन्तर्गत अन्य राज्यों की ऐसी पंचायतों जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं में भ्रमण कराया जा चुका है तथा शीघ्र ही अन्य प्रतिनिधियों का भी एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा जिससे वे अन्य राज्यों में किए गए अच्छे कार्यों को अपनी पंचायतों में कराएं।

बैठक में पंचायतीराज विभाग की निदेशक निधि यादव, मुख्य वित्त अधिकारी शशि सिंह, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक प्रभारी हिमाली जोशी पेटवाल, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी निदेशालय पंचायतीराज पूनम पाठक सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
  • पहाड़ के जंगल अब डराने लगे, कहीं भालू तो कहीं बाघ का खौफ
  • पौड़ी गढ़वाल : डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के विजेताओं की घोषणा
  • निरीक्षण समिति ने राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का किया निरीक्षण
  • नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई
  • मोबाइल नदी में फेंका, रेलिंग पर चढ़ा और अलकनंदा में लगा दी छलांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.