गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा कृषि मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिन, सेवा सप्ताह के तहत बच्चों को बांटे ट्रैक सूट

शेयर करें !
posted on : जनवरी 31, 2024 2:25 पूर्वाह्न

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 31 जनवरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस की पूर्व बेला पर सेवा सप्ताह के तहत ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल गढ़ी कैंट देहरादून में ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर स्कूली बच्चों को कोटेक महिंद्रा बैंक के सहयोग से महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 01 हजार ट्रैक सूट वितरित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उनका जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया जा रहा सेवाभाव का कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा जन्म दिवस अपने आप में एक उत्सव होता है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहा ऐसे बहुत कम लोग होते हैं,जो सेवा भाव का कार्य करते है। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गरीब वंचितों असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रणी रहते है, जो उनको अलग बनाती है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आगामी वर्षों में सेवा सप्ताह कार्यक्रम की श्रृंखला वृहद स्तर पर किए जाने की भी अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में गरीब वंचितों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा गणेश जोशी द्वारा प्रेरणा दायक कार्य किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्म दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी लम्बी उम्र की भी कामना की।

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पुत्री नेहा जोशी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी क्षेत्र के हर एक व्यक्ति से जुड़े है। उन्होंने कहा वह परिवार के सदस्य के रूप में कार्य करते है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा वह हमेशा से ही गरीब असहाय लोगों के बीच अपने जन्म दिवस को मनाते आएं है। उन्होंने कहा परिवार में जो भी शुभ कार्य तथा पत्नी या बच्चों का जन्म दिवस को भी समाज के गरीब और असहाय लोगों के बीच मनाकर में जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटते है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैंने गरीबी को बहुत नजदीक से महसूस किया है।

उन्होंने कहा कभी भी अपने अतीत को नहीं भूलना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज अगर गरीब वंचितों के बारें में किसी ने सोचा तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोचा है। उन्होंने कहा जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं है वह गरीब वंचितों को देखते हुए बनाई गई हैं। उन्होंने कहा उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचे इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा प्रदेश में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा जल्द ही राज्य में यूसीसी लागू होने वाला है। उन्होंने कहा यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के लिए आधुनिक शौचालय निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सामग्री और कक्षा 10 के पहले 05 बच्चों को 5100 रुपए प्रदान भी किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा सप्ताह के तहत टपकेश्वर मंदिर मार्ग पर आयोजित भंडारे कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों को प्रसाद भी वितरण किया।

इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सीईओ कैंट बोर्ड अभिनव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, संयोजक विष्णु गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, वंदना ठाकुर, प्रभा शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.