सोमवार, जून 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी, मौसम विज्ञान केंद्र ने किया अलर्ट जारी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 30, 2024 6:04 अपराह्न
देहरादूनः  मौसम करवट बदने वाला है। प्रदेशभर में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 31 जनवरी को प्रदेश भर में गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं।जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हाल फरवरी के शुरुआत में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा। हालांकि आने वाले दिनों में सामान्य तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।
इस साल दिसंबर-जनवरी में कोल्ड डे ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यही वजह रही कि लोगों को पहाड़ से ज्यादा मैदानों में ठंड ने सताया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आमतौर पर इन दोनों महीनों में बारिश-बर्फबारी होने से शीत दिवस की संभावना कम होती है। लेकिन इस बार बारिश न होने से चार-पांच दिन शीत दिवस जैसी स्थिति रही। राजधानी दून में सोमवार को दिनभर धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। दून का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो बीते रविवार को तीन डिग्री की गिरावट के साथ 18.5 था। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की राह हुई आसान, सांसद अनिल बलूनी ने जारी की 50 लाख रुपये की पहली किस्त
  • नहीं रहे कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह नेगी
  • बदरीनाथ सीट पर भाजपा का फोकस, दायित्वों से साधे जा रहे सियासी समीकरण
  • जोशीमठ सीएचसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग
  • नंदादेवी वायोडायवर्सिटी एक्सपीडिशन को वन मंत्री ने किया रवाना
  • ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, सीडीओ अभिनव शाह ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
  • नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.