शनिवार, सितम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ललन सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का पार्टी का निर्णय अच्छा – सीएम नीतीश कुमार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2021 10:03 अपराह्न
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से बनाया सांसद ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष : नीतीश
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अध्यक्ष बनाने का रखा था प्रस्ताव 
विजय शंकर 

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम दिल्ली से पटना लौटे। पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर0सी0पी0 सिंह ने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया। उन्होंने कहा कि 7 महीने पहले श्री आर0सी0पी0 सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। केंद्र में मंत्री बनने के बाद उनकी इच्छा थी कि उनकी जगह पर श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। पार्टी के सभी लोगों की यही इच्छा थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एकमत से श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है, पूरी पार्टी एकजुट है। श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का इस पार्टी से काफी पुराना रिश्ता रहा है। जब से यह पार्टी बनी है तभी से श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी का इस पार्टी से रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि श्री ललन सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का पार्टी का निर्णय अच्छा है।

श्री उपेन्द्र कुशवाहा की नाराजगी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी लोगों ने श्री ललन सिंह को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। श्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपने भाषण में इसका समर्थन किया। उपेंद्र कुशवाहा द्वारा मुख्यमंत्री को पी0एम0 मैटेरियल बताने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों की इन सब चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चौटाला जी से हमलोगों का पुराना रिश्ता है। आज हमने उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है। पहले हमलोगों की हमेशा मुलाकात होती रही है।

जातिगत जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भी प्रस्ताव पास कर जातिगत जनगणना कराने की मांग की है। हम इस बात को पहले से ही रखते रहे हैं। जातिगत जनगणना की मांग को बिहार विधानमंडल से दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। विधानसभा और विधान परिषद में सभी पार्टियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। हमलोगों की इच्छा है कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मुलाकात में जातिगत जनगणना को लेकर जो बातें सामने आई है उसको लेकर हम प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। विपक्षी दलों की राय से हम सब लोग सहमत हैं। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू में सभी जाति और सभी धर्मों के लोग हैं। जदयू किसी जाति विशेष की पार्टी नहीं है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठिठुरन
  • वाण के बाद शुरू होगी नंदा की कठिन हिमालयी यात्रा
  • मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग
  • हरिपुर कालसी में 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने किया मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण
  • 15 अक्टूबर तक पौड़ी गढ़वाल की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सड़कवार कार्ययोजना की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अधूरे काम और दोबारा पैचिंग पर लगाई रोक
  • पौड़ी गढ़वाल : पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालकों को किया जागरुक
  • हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश से बढ़ी ठंड
  • मलेशिया तक गूंजेगी उत्तराखंड की संस्कृत और रामायण परंपरा, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने मलेशियाई चार्ज डी अफेयर्स शरीफा एज्नीदा वफा से की मुलाकात
  • यज्ञ की आहुति से गूंजा “सेवा संकल्प”, संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प
  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.