शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञों की सलाह, मानसून में त्वचा रोग से कैसे करें बचाव क्या रखें सावधानी, जाने

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2021 6:16 अपराह्न
ऋषिकेश : बरसात के मौसम में त्वचा रोगों के प्रति सावधान रहिए। इन दिनों मौसम में अत्यधिक नमी है। ऐसे में शरीर में पसीना आने पर हमारी त्वचा में कई प्रकार के रोग पैदा हो जाते हैं। एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञों ने इस मामले में विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है। बरसात का मौसम में कई तरह के चर्म रोगों के होने का खतरा रहता है। इस बाबत एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत जी ने बताया कि समय पर त्वचा रोगों का निदान करना बहुत जरूरी होता है। बरसात के मौसम में कीटाणु बहुत तेजी से पनपते हैं और ऐसे में त्वचा में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि यह संक्रमण धीरे-धीरे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता चला जाता है। समय पर इसकी रोकथाम नहीं होने की दशा में यह बाद में गंभीररूप ले सकता है।
निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में त्वचा रोगों से संबंधित सभी प्रकार के परीक्षण और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा मरीजों की सुविधा के लिए एक विशेष एलर्जी क्लीनिक भी अलग से संचालित किया जा रहा है। त्वचा रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रीति भाटिया जी ने बताया कि स्वच्छता की कमी, भीड़भाड वाले स्थानों में ज्यादा देर तक रहने़, अत्यधिक पसीना आने, गीले या नम कपड़े पहनने और मौसम में आर्द्रता की वजह से बरसात में विभिन्न प्रकार के चर्म रोग पैदा होते हैं। इनमें त्वचा में चकत्ते उभरना, खुजली होना और बालों का झड़ना प्रमुख रोग हैं। खुजली की समस्या रात के समय ज्यादा परेशान करती है। अधिकांश मामलों में यह फंगल संक्रमण होता है। इसका उपचार समय पर नहीं करने से यह संक्रमण त्वचा में कई जगह फैलना शुरू कर देता है। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में मरीज अक्सर टोपिकल स्टेरॉयड का सेवन करते हैं। यह स्टेरॉयड जहर की भांति कार्य करते हैं और लंबे समय तक चलने वाले फंगल संक्रमण का कारण बनते हैं। 
डॉ. रीति ने बताया कि बरसात में चेहरे पर मुंहासे और लाल पपल्स उभरने की समस्या भी होती है। खासतौर से त्वचा की एलर्जी/एक्जिमा शरीर पर खुजली वाले लाल चकत्ते के साथ देखी जाती है। इसके अलावा बरसात के मौसम में बालों का झड़ना और उनमें रूखापन आने की समस्या भी होती है। लिहाजा त्वचा रोगों से बचने के लिए शरीर की स्वच्छता बनाए रखना बहुत जरूरी है। साबुन लगाकर रोज नियमितरूप से स्नान करने, अच्छी तरह सूखे हुए कपड़े पहनने, बारिश में भीगने की स्थिति में गीले कपड़ों को जल्दी से बदलने और शरीर में पसीना आने वाले स्थानों को सूखा रखने से इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार त्वचा संबंधी समस्या होने पर मरीजों को नहाने के लिए मना किया जाता है। यह मिथक गलत है। इसके साथ ही सिर की अत्यधिक तेल से मालिश करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से बाल ज्यादा टूटने लगते हैं। हालांकि कई बार बालों के झड़ने के कुछ अंतर्निहित कारण होते हैं, इसका पता लगाने को बालों की जांच कराई जानी चाहिए।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ धाम थाली भेंट अनियमितता: SIT ने तत्कालीन मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान को किया गिरफतार, CCTV में कैद है पूरी घटना 
  • टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने को सड़कों पर उतरे शिक्षक
  • देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • उत्तराखंड : धोखे से शादी और शारीरिक शोषण के आरोप में चकराता वन प्रभाग के SDO गिरफ्तार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को हाईकोर्ट से झटका
  • NEET UG 2026: आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख छात्र सफल
  • एसजीआरआर गोपेश्वर के आलेख प्रथम प्रयास में आईआईटी मुम्बई पहुंचे, सुदूर पर्वतीय अंचलों के युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
  • IAS बंशीधर तिवारी की बड़ी पहल, एमडीडीए ने शुरू किया हरित दून अभियान, एक वर्ष में लगेंगे एक लाख पौधे
  • उत्तराखण्ड में संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ मंथन, संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय ज्ञान परम्परा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल
  • हरेला पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में हुआ वृहद वृक्षारोपण, प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.