शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेयर हेमलता नेगी ने की सफाई कर्मियों से जनहित को देखते हुए हड़ताल समाप्त करने की अपील

शेयर करें !
posted on : जुलाई 27, 2021 5:11 अपराह्न
कोटद्वार। सफाई कर्मचारियों की हडताल को देखते हुए नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं हडताली कर्मचारी नेताओं की सोमवार देर शाम को आकस्मिक बैठक में महापौर ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए कर्मचारियों से जनहित में हडताल को समाप्त करने की अपील की है। कहा कि नगर निगम बोर्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता कर मांगे मनवाने के लिए प्रयास करता रहेगा। 
नगर निगम सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, नगर आयुक्त पीएल शाल सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में महापौर हेमलता नेगी ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सफाई कर्मचारियों की लंबे समय चल रही हड़ताल को जनहित में समाप्त करने की अपील की है, उन्होंने कहा कि विगत दिनों से हडताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है, चारों तरफ गंदगी के ढेर लगने से महामारी की संभावना बढ गयी है, जिससे पूरा कोटद्वार निगम प्रभावित हो सकता है। महापौर ने सफाई कर्मचारियों के कार्यो को सराहना करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान जोखिम में डालते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरस्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
महापौर ने कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिलाते कहा कि नगर निगम बोर्ड कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर लगातार शासन से वार्ता करता रहेगा, तथा कर्मचारियों की मांगों का हल ढूंढने का प्रयास जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड पहले ही कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में शासन को प्रस्ताव भेज चुका है, उन्होंने नगर आयुक्त से एक बार फिर से रिमांइडर के रूप में शासन स्तर पत्राचार किये जाने के निर्देश दिये। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी हड़ताल प्रदेश स्तर पर चल रही है, इसलिए वे स्वंय निर्णय नहीं ले सकते है, कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल समाप्त करने को लेकर शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के लिए एक दिन का समय दिये जाने की बात रखी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, नगर आयुक्त पीएल शाह, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, सीओ अनिल जोशी, थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, टीओ निवेदिता बिष्ट, सफाई निरीक्षक सुनील चौधरी मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार पहुंचाया गया लाइव हार्ट, भारतीय रेल ने रचा इतिहास
  • 2 अगस्त को युवाओं से वर्चुअली संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, उत्तराखंड के सभी जिलों में होगा सीधा प्रसारण
  • गदरपुर पहुंचे सीएम धामी, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
  • एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
  • यात्रा मार्गो से अतिक्रमण हटाने के साथ रेहड़ी-ठेली एवं अस्थायी दुकान संचालकों का सत्यापन कर सुरक्षा व्यवस्था को किया जा रहा मजबूत
  • एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने 180 श्रमिकों को वितरित की कल्याण किट , 70 श्रमिकों की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच
  • बाल सरंक्षण आयोग की टीम ने चाणक्य डिफेंस कॉलेज का किया निरीक्षण, पाई गई कई खामियां
  • सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • जिला अस्पताल पौड़ी में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू, पहले दिन 424 मरीजों ने लिया निःशुल्क उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.