सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली के काश्तकार देवेन्द्र नेगी ने की मिसाल पेश, वैज्ञानिक तरीके से फल एवं सब्जियों के उत्पादन से हर साल कमा रहे है 3.50 लाख रूपये से अधिक

शेयर करें !
posted on : जुलाई 27, 2021 5:10 अपराह्न
चमोली : पर्वतीय क्षेत्रों में जो लोग काश्तकारी को घाटे का सौदा समझते है उनके लिए काश्तकार देवेन्द्र नेगी एक मिसाल पेश कर रहे है। वैज्ञानिक तरीके से फल एवं सब्जियों के उत्पादन से जुड़े काश्तकार देवेन्द्र नेगी हर साल 3.50 लाख से अधिक की आमदनी कर रहे है। चमोली जिले के नौली गांव निवासी काश्तकार देवेन्द्र सिंह नेगी बताते है कि स्नाकोत्तर की पढाई करने के पश्चात् वे मुम्बई चले गये थे और शेयर बाजार में नौकरी कर रहे थे। लेकिन उनका मन नौकरी से हटकर कुछ अलग करने के लिए उत्सुक रहता था इसलिए वे अपने घर वापस आ गये और परिवार के साथ खेती करने लगे। फिर एक दिन उन्हें उद्यान विभाग के माध्यम से सब्जी एवं फलोत्पादन को बढावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। उद्यान विभाग के माध्यम से आतमा योजना के तहत इन्हे अन्तर्राज्यीय कृषक भ्रमण में सोलन व नौनी भ्रमण का मौका मिला। इसके बाद भारतीय कृषि अनुसंन्धान संस्थान नई दिल्ली पूसा इस्टीट्यूट में प्रशिक्षण का मौका मिला। जहां पर वैज्ञानिकों के द्वारा सब्जी एवं फलोत्पादन के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां एवं वैज्ञानिक तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।  
इसके बाद उद्यान विभाग के सहयोग से एचएमएनईएच योजनान्तर्गत राजसहायता पर 200 वर्ग मी0 पालीहाउस लगाकर सब्जी उत्पादन शुरू किया। देवेन्द्र नेगी बताते है कि पहले मात्र 15 से 20 हजार तक सालाना कमाई होती थी परंतु अब वैज्ञानिक विधि से सब्जी उत्पादन से 3.50 लाख से अधिक आय प्रतिवर्ष हो रही है। इनके द्वारा अभी शिमलामिर्च, आलू, कद्दू, मटर, खीरा, बन्दगोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, टमाटर, बैगन, मूली, प्याज, धनियां आदि सभी प्रकार की सब्जियों का उत्पादन कर बाजार में आपूर्ति की जा रही है। उद्यान विभाग द्वारा इन्हें सिंचाई हेतु स्प्रिकलर और ड्रिप सिंचाई की नई टैक्नाॅलोजी भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही वर्ष 2019-20 में मिशन योजना से 104 कीवी फलपौध तथा जंगली जानवरों से हो रहे फसलों की सुरक्षा हेतु विभाग द्वारा चैन लिक्ड फैन्सिग उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त एण्टी हेलनेट एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की गई है। पाॅलीथीन बदलाव योजनान्तर्गत विभाग द्वारा 300 वर्ग मीटर पाॅलीथीन 75 प्रतिशत राजसहायता पर उपलब्ध करायी गई। पलायन के इस दौर में श्री नेगी फल और सब्जी उत्पादन से अच्छी आमदनी मिलने से बेहद खुश है और अपनें क्षेत्रान्तर्गत युवाओं एवं अन्य काश्तकारों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हुए है।
                                                         

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएसएम कॉलेज के पास दुकान में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप
  • संगीत जगत के एक युग का अंत, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष आयु में निधन 
  • चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
  • “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर जिलाधिकारी सख्त, संलिप्तों पर प्राथमिकी दर्ज
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में वार्षिक महोत्सव की धूम
  • सीएम धामी ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट, सीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • नंदप्रयाग में रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से होगा डायवर्जन
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कालागढ़ टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.