रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय, जाने किस दिन से खुलेंगे स्कूल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 27, 2021 4:12 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट फैसलों की जनाकारी दी.
  1. ग्राम पंचायत कौसानी, जनपद बागेश्वर को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
  2. जनपद ऊधमसिंहनगर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट हेतु भूमि की उपयुक्ता के संदर्भ में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट(डी.पी.आर.) तैयार किया जाएगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की विशेष परामर्शी सेवाएं द्वारा डी.पी.आर तैयार किया जाएगा।
  3. उत्तराखण्ड की चतुर्थ विधानसभा 2021 का द्वितीय सत्र दिनांक 23 अगस्त, 2021 से दिनांक 27 अगस्त, 2021 के बीच आहुत की जाएगी।
  4. राज्य खाद्य योजना के लाभार्थियों हेतु माह मई से जुलाई, 2021, तीन माहों तक अतिरिक्त खाद्यान वितरित करने का निर्णय लिया गया है।
  5. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को 50,000 रूपये दिया जाएगा। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग(पी.सी.एस) प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले चयनित 100 छात्रों को 50,000 रूपये दिया जाएगा एवं एन.डी.ए., सी.डी.एस. के लिखित परीक्षा पास करने के बाद और साक्षात्कार के पूर्व 50,000 रूपये देने का निर्णय लिया गया है।
  6. वन भूमि हेतु की गयी लीज के नवीनीकरण तथा नई लीज की स्वीकृति हेतु नीति एवं वनभूमि का मूल्य(प्रीमियम)/वार्षिक लीज रेन्ट निर्धारित करने में लिपिकीय त्रुटि को ठीक किया गया है।
  7. उत्तराखण्ड श्रम(तकनीकी) सेवा नियमावली 2021 में संशोधन किया गया है।
  8. दिनांक 01 अगस्त, 2021 से कोविड प्रभाव के कारण बंद सभी शिक्षण संस्थाएं कक्षा 06 से कक्षा 12 तक संचालित किया जाए।
  9. राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार, पिथौरागढ़, रूद्रपुर में संविदा के माध्यम से तैनात प्राचार्यों को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार देते हुए वेतन, कार्यालय व्यय, मानदेय के भुगतान का अधिकार दिया गया है।
  10. वेतन विसंगति सम्बन्धी प्रकरणों में यथाशीघ्र संस्तुति दी जाने हेतु सेवानिवृत्त मुख्य सचिव श्री इन्दु कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में 04 सदस्य समिति बनाई गई है।
  11. कोविड-19 के कारण चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत आर्थिक राहत पैकेज के रूप में 197.85 करोड़ देने का निर्णय लिया गया है। इनमें नैनीताल जनपद के अंतर्गत नैनी, नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल एंव सड़ियाताल में पंजीकृत कुल 549 बोट संचालकों को 10,000 रूपये की दर से आर्थिक सहायता की जाएगी। नैनीताल में नैनीझील के अंतर्गत बोट नवीनीकरण शुल्क में 671 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में छूट दी जायेगी। सांस्कृतिक दलों को 02 हजार रूपये प्रति माह की प्रोत्साहन धनराशि 05 माह तक दी जाएगी। ट्रैकिंग एवं पीक फीस पर छूट की जाएगी। नैनीताल जनपद के अंतर्गत नैनी, नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल एंव सड़ियाताल बोट नवीनीकरण हेतु 329 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में छूट दी जाएगी। वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली एवं दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना हेतु ऋण पर 06 माह के लिये ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता की जाएगी।
  12. उच्च न्यायालय के निर्देश पर परिवहन निगम के कार्मिकों को वेतन देने हेतु तीन माह का वेतन 51 करोड़ 24 लाख देने के लिए मुख्यमंत्री को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा “देहरादून किताब कौतिक”
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तम्बाकू के खिलाफ अभियान में गूंजी हुंकार, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.