मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की प्रथम एल्युमिनाई मीट का हुआ आयोजन, कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कहा सफल छात्र-छात्राएं जूनियरों का भी मार्ग करें प्रशस्त

स्लम में भी करना चाहते हैं काम: डॉ. प्रदीप सेमवाल; आर्थिक आधार पर प्रतिभाओं को गोद लेने का विचार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 17, 2024 5:35 अपराह्न
 
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के पास आउट विद्यार्थियों की एल्युमिनाई मीट का बुधवार को आयोजन किया गया। पथरीबाग स्थित कैंपस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में पास आउट छात्र.छात्राओं के सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के पास आउट छात्र.छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय की छवि भी जुड़ी होती है। उनके सफल होने पर विश्वविद्यालय भी गौरवान्वित महसूस करता है। छात्र.छात्राएं स्वयं सफल होने के साथ ही अपने जूनियरों का भी मार्ग प्रशस्त करें ताकि उन्हें मंजिल तक पहुंचने में आसानी हो सके।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो. यशबीर दीवान ने कहा कि एल्युमिनाई मीट में केवल जुड़ना ही नहीं होता बल्कि यह एक दूसरे को आगे बढ़ाने में भी सहयक होता है। कई बार एल्युमिनाई अपने जूनियरों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। अतः छात्र छात्राओं के लिए यह सहयोग और एक दूसरे की मदद का मंच भी होना चाहिए।
विश्वविद्यालय की एल्युमिनाई एसोसियेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सेमवाल ने कहा कि हम सब मिलकर इस पर काफी काम कर रहे हैं। यदि सभी एल्युमिनाई का सहयोग रहा तो हम जल्द ही स्लम एरिया की बस्तियों में जाकर समाज के उस तबके के लिए भी काम करना चाहते हैं जिसे अनदेखा किया गाया या जहां अभी भी मदद की दरकार है। यही नहीं हमारी कोशिश रहेगी की आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों को गोद लेकर हम एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोण् संजय पोखरियाल ने कहा कि एल्युमिनाई मीट बहुत बड़ी चीज होती है। इसे एक साधारण सभा न समझें। यह ही एक ऐसा  मौका होता है जब पास आउट विद्यार्थी विचार सांझा करते हैं। अपने ज्ञान को बढ़ाते हैं और नई ऊंचाई को छूने का प्रयास करते हैं। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रो. गीता रावत ने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों को यहां देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। हमें उम्मीद है आगे भी छात्र.छात्राएं ऐसे मौके पर आकर अपने जूनियरों के प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रो. आशीष कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे छात्र आगे बढ़ रहे हैं। इससे भी अच्छी बात होगी कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय के पास आउट छात्र-छात्राएं न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाएं बल्कि अपने जूनियरों का भी मार्गदर्शन करें। प्रोण् प्रीति तिवारी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से हर संभव मदद मिलती है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारे विद्यार्थी और ऊंचाई को छुएंगे। अपने संबोधन में डॉण् मनीष कुमार ने कहा कि हम इस मौके पर अपने पुराने विद्यार्थियों को देखकर गर्व का अनुभव कर रहे हैं। इस मौके पर अध्ययनरत छात्र.छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत किया। पुराने छात्र-छात्राओं में डाण् सुनील किस्टवालए डॉ. शिखा मिश्रा, सिमरन अग्रवाल, पिंकी पांडे, वैभव गर्ग ने अपने विचार रखे और विश्वविद्यालय के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मंच संचालन डॉ. ज्योत्सना कुकरेती ने किया। इस मौके मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। स्टूडेंट काऊंसिल का भी सक्रिय योगदान रहा।

श्री स्टार प्रोडक्ट लांच 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के होम साइंस विभाग के तत्वावधान में तैयार श्री स्टार ब्रांड से कई प्रोडक्ट लांच किए गए। इस मौके पर छात्र.छात्राओं द्वारा तैयार लड्डू और अचार के पैकेट बिक्री के लिए रखे गए। जिसको बड़ी संख्या में छात्र.छात्राओं और शिक्षकों ने खरीदा। इससे पूर्व हेस्को की साइंटिस्ट डॉ. किरन नेगी ने होमसाइंस विषय से जुड़े उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे आने का छात्र.छात्राओं से आह्वान किया। होम साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. लता सती ने कहा कि विभाग की कोशिश है कि इस तरह की गतिविधियां आगे भी चलती रहें। इसके लिए विभाग छात्र.छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहा है। इस मौके पर नेहा गुप्ता भी उनके साथ मौजूद थीं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
  • नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
  • जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • दोषरहित जीवन ही सती माता अनसूया का आदर्श – शंकराचार्य
  • बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 2.5 रही तीव्रता
  • कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा
  • देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.