शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोकतंत्र में चुनाव कराना सबसे पवित्र कार्य – डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2024 9:15 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने मंगलवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन के महत्व का उल्लेख करते हुये कहा कि लोकतंत्र में चुनाव कराना सबसे पवित्र कार्य है। उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया को निर्विघ्न, शान्तिपूर्ण तथा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये आप सभी को सौंपे गये दायित्वों को प्रवीणता से करने के लिये निरन्तर अभ्यास करते रहना है। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रयासों व लम्बे अनुभवों से अभी तक उत्तराखण्ड में जितने भी चुनाव कराये गये, वे सकुशल सम्पन्न कराये गये हैं तथा आने वाला चुनाव भी आप लोगों की मेहनत, लगन तथा अनुभव से कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया जायेगा।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रशिक्षण के दौरान जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को जनपद की कुल जनसंख्या, कुल मतदाता, कुल पोलिंग बूथ की संख्या, संवेदनशील क्षेत्र आदि का जिक्र करते हुये कहा कि आपको इन विभिन्न पहलुओं का ध्यान रखते हुये कहां पर किस तरह की तैयारी की आवश्यकता पड़ेगी, का ध्यान रखते हुये, एक-दूसरे से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुये व रोस्टर तैयार करते हुये, लगातार चुनावों की तैयारी में संलग्न रहना है। उन्होंने निर्देश दिये कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों में कहीं पर भी कोई हीला-हवाली नहीं होनी चाहिये, क्योंकि इलेक्शन के दौरान की कोई भी ढिलाई क्षम्य नहीं होती है। इसलिये इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित करते हुये कहा कि सबसे महत्वपूर्ण ड्यूटी चुनाव की ड्यूटी होती है तथा शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेटों के तौर पर जिस किसी की भी तैनाती की गयी है, वे सम्बन्धित क्षेत्र की भौगोलिक, राजनैतिक आदि तानेबाने को अच्छी तरह से समझ लें तथा आपसी सामंजस्य बनाते हुये, उसी अनुसार आज से ही तैयारी करना सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, एसपी संचार विपिन, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह आदि ने निर्वाचन से पूर्व स्टैप बाई स्टैप कहां पर किस तरह की तैयारियों-मतदाताओं को दी जानी वाली सुविधायें, स्वीप की गतिविधियां, दिव्यांग मतदाताओं का विशेष ध्यान रखना, मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी आदि की व्यवस्था सहित निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी ताकि लोक सभा सामान्य निर्वाचन शान्तिपूर्ण, निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराये जा सकें। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला,सीओ सिटी जूही मनराल, रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
  • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
  • धामी सरकार में गरीबों के घर का सपना हो रहा साकार, उत्तराखंड में 18 परियोजनाओं के तहत बन रहे 15,496 आवास
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को किया संबोधित
  • उत्तराखंड : धामी सरकार में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • रात में सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, रिखणीखाल पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित पहुंचाया
  • छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की कार दुर्घटना में मौत
  • कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में रेस्क्यू-टीकाकरण अभियान तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.