बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया स्वच्छता-जनजागरण अभियान

माता चंद्रवदनी मंदिर कारगी चौक  देहरादून में आज  मंगलवार को  चला अभियान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2024 4:52 अपराह्न
 
देहरादून :  अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) ने मंदिरों में स्वच्छता  तथा जन जागरण अभियान  शुरू कर दिया है इस क्रम में आज मंगलवार को मंदिर समिति के कारगी चौक देहरादून स्थित मां चंद्र वदनी मंदिर तथा पंचमुखी हनुमान मूर्ति परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें मंदिर समिति अधिकारियों- कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
उल्लेखनीय है कि  जहां प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में भगवान श्री राममंदिर  प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22  जनवरी के उपलक्ष्य में दीपोत्सव, भक्ति -भजन, जागरण  कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियान  हेतु प्रदेशवासियों का आह्वान किया है  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय  के निर्देश पर बीकेटीसी के सभी मंदिरों में विशेष पूजाओं, दीपोत्सव  स्वच्छता अभियान सहित एलईडी से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह अयोध्या के सजीव प्रसारण   हेतु मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी किये।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि   बीते दिनों आदि गुरू शंकराचार्य गद्दीस्थल, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ,   पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ तथा श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित योग बदरी पांडुकेश्वर,   में स्वच्छता एवं जनजागरण  भक्ति- भजन का अभियान चलाया गया। सभी  अधिनस्थ मंदिरों में  भी बीकेटीसी जनजागरण एवं स्वच्छता अभिया चला रही है जोकि भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा  तिथि 22 जनवरी के  बाद तक चलते रहेंगे। जन जागरण एवं स्वच्छता अभियान में मंदिर समिति कर्मचारी तथा स्थानीय जनता तथा  शिक्षण संस्थाये महिला मंगल दल भी स्वेच्छा से प्रतिभाग कर रहे हैं। आज मंदिर समिति के अधिकारियों- कर्मचारियों ने कारगी चौक स्थित मां चंद्र वदनी मंदिर तथा पंचमुखी हनुमान मूर्ति परिसर में साफ सफाई की।
अधिशासी अभियंता/ प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने बताया कि आज से चंद्रवदनी मंदिर में स्वच्छता के अलावा लाईटिंग  साज सज्जा का कार्य शुरू कर दिया गया है 22 जनवरी को भगवान राम जी के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखने हेतु एलईडी लगायी जायेगी तथा सुंदर कांड का पाठ भी आयोजित होगा तथा प्रसाद वितरण किया जायेगा। आज स्वच्छता अभियान में अधिशासी अभियंता/प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी सहित धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता विपिन तिवारी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, प्रबंधक किशन त्रिवेदी, लोकेंद्र रिवाड़ी, विश्वनाथ, पुजारी वीरेंद्र सेमवाल एवं सुशील डिमरी, विनोद नौटियाल बीरेंद्र बिष्ट, बल्लभ सेमवाल, कल्याण सिंह नेगी, दीपक जुगरान, हेमलता सती, देवेश्वरी रावत, रामू सहित स्थानीय श्रद्धालु जगतराम बंगवाल, सुभम पंवार, अनीता बर्त्वाल, रजनी बंगवाल  स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका
  • पौड़ी गढ़वाल : सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी पड़ी भारी, 6 युवकों पर हुई कड़ी चालानी कार्यवाही
  • होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त;  पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
  • हीट वेव का कहर : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड : देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
  • 1 मई बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व, हरिद्वार जाने से पहले पढ़ लें पूरा ट्रैफिक रूट मैप और डायवर्जन प्लान
  • चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, एक सप्ताह में दो लाख से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ
  • हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ पर्यटन की ओर कदम, केंद्र की रिपोर्ट पर राज्यों ने शुरू किया अमल
  • रिटायरमेंट के बाद की विविध जरूरतों को देखते हुए अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान
  • फॉरेस्ट गार्ड भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने UKSSSC सचिव को किया तलब
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.