सोमवार, जून 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नानकमत्ता : मां के सामने ही 04 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, दहशत में क्षेत्र के लोग

शेयर करें !
posted on : जनवरी 15, 2024 10:49 अपराह्न

नानकमत्ता : उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में चार साल के मासूम को तेंदुए ने उसी की मां के सामने मार डाला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से मासूम के माता-पिता और दो बड़ी बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उत्तराखंड में जंगली जानवरों हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहाड़ी जिलों के साथ ही अब राजधानी देहरादून में भी गुलदार और तेंदुए के हमले होने लगे हैं। राजधानी देहरादून में पिछले एक माह में दो हमले हो चुके हैं। इस बीच एक और खबर ऊधमसिंह नगर जिले से सामने आया है।

नानकमत्ता में चारा काट रही मां के सामने ही तेंदुए ने चार साल के मासूम पर हमला कर दिया। मां और साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। लेकिन मासूम के गले में दांत लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग व पुलिस कर्मी पहुंचे और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब पांच बजे नानकमत्ता के ग्राम टुकड़ी निवासी सुखविंदर कौर पत्नी मंगल सिंह अपने चार साल के बच्चे तो लेकर जानवरों के लिए खेत से चारा लेने गई थी। चारा काटते हुए महिला ने अपने बेटे को खेत की मेड़ पर छोड़ दिया और घास काटने लगी। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर अचानक तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। मां के साथ ही अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। लेकिन मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चे की मौत पर पिता मंगल सिंह और मां सुखविंदर कौर के साथ ही दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में घटना के बाद आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की राह हुई आसान, सांसद अनिल बलूनी ने जारी की 50 लाख रुपये की पहली किस्त
  • नहीं रहे कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह नेगी
  • बदरीनाथ सीट पर भाजपा का फोकस, दायित्वों से साधे जा रहे सियासी समीकरण
  • जोशीमठ सीएचसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग
  • नंदादेवी वायोडायवर्सिटी एक्सपीडिशन को वन मंत्री ने किया रवाना
  • ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, सीडीओ अभिनव शाह ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
  • नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.