रविवार, नवम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दुखःद : मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन….

शेयर करें !
posted on : जनवरी 15, 2024 10:37 अपराह्न

लखनऊ : मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार देर रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में लखनऊ के पीजीआई में अंतिम सांस ली। मुनव्वर राणा लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें पीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनके पिता का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया और आज उनको सुपुर्द-ए-खाक (अंतिम संस्कार) किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। मुनव्वर का जन्म 26 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुआ था। 2014 में उन्हें उनकी लिखी कविता शाहदाबा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे सरकार को वापस लौटा दिया था।

उनके खास शयर

-सिरफिरे लोग हमें दुश्मन-ए-जां कहते हैं,

हम तो इस मुल्क की मिट्टी को भी मां कहते हैं.

-आप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए,

इश्क है तो इश्क का इजहार होना चाहिए.

-एक किस्से की तरह वो तो मुझे भूल गया,

इक कहानी की तरह वो है मगर याद मुझे.

-किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकां आई,

मैं घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्से में मां आई.

-वो बिछड़ कर भी कहां मुझ से जुदा होता है,

रेत पर ओस से इक नाम लिखा होता है.

-नये कमरों में अब चीजें पुरानी कौन रखता है,

परिंदों के लिए शहरों में पानी कौन रखता है.

-ये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतीं,

सहरा में चरागों की दुकानें नहीं होतीं.

-तुझसे बिछड़ा तो पसंद आ गयी बे-तरतीबी,

इससे पहले मेरा कमरा भी गजल जैसा था.

-तुझे अकेले पढूं कोई हम-सबक न रहे,

मैं चाहता हूं कि तुझ पर किसी का हक न रहे.

-मैं भुलाना भी नहीं चाहता इस को लेकिन,

मुस्तकिल जख़्म का रहना भी बुरा होता है.

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक एवं MDDA उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
  • थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने 52.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड के उत्पादों की धूम
  • इगास के रंग में रंगे IAS बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
  • काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री धामी
  • बच्चों को बाल श्रम और भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के लिए चलेगा सघन अभियान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं – डॉ. धन सिंह रावत
  • गौचर मेले का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, सिमली अस्पताल के लिए बनेगी कमेटी
  • कण्वाश्रम, ताड़केश्वर और सिरासू को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करेगा प्रशासन, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने तैयार की विकास की रूपरेखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.