बुधवार, अप्रैल 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 12, 2024 1:39 पूर्वाह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सदस्य संयोजक जिला गंगा संरक्षण समिति नीरज कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से गंगा संरक्षण के लिये उठाये गये कदमों आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बैठक में कस्सावान नाले में आपत्तिजनक सामग्री डालने के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली तो बताया गया कि उस पर निरन्तर निगरानी रखी जा रही है।
बैठक में विभिन्न घाटों एवं नालों पर हुये अतिक्रमण को हटाये जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई तो अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है तथा कुछ अतिक्रमण सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की एरिया में है। इस पर जिलाधिकारी ने यू0पी0 सिंचाई के अधिकारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली तो, वे बैठक में अनुपस्थित पाये गयेे। इस जिलाधिकारी ने अधिकारियों से उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बैठक में फ्लड प्लेन चिह्नीकरण एवं रिवर बैड अतिक्रमण के सम्बन्ध में जानकारी ली तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सम्बन्ध में कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर दी है तथा फ्लड प्लेन चिह्नीकरण का कार्य प्रगति पर है। जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में गंगा नदी, नहर, नालों, पुलों पर से यात्रियों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा जो फूल आदि सामग्री उत्सर्जित की जाती है, उसकी रोकथाम के लिये जाली आदि लगवाने के सम्बन्ध में बताया गया कि कार्रवाई गतिमान है, जिसे  एचआरडीए द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा। मूर्तियों को गंगा आदि में विसर्जन करने के सम्बन्ध में बैठक में जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन हेतु नगर निगम द्वारा पूर्व में स्थान चयनित किये गये हैं तथा इन स्थानों में बोर्ड भी लगाये गये हैं तथा विगत तीन दिनों में 441 खण्डित मूर्तियों को विसर्जित किया गया, जिसका अभियान लगातार चलाया जा रहा है। 
जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में सदस्य जिला गंगा संरक्षण समिति द्वारा पूर्व में गंगा की स्वच्छता तथा गंगा घाटों के रख-रखाव के सम्बन्ध में उठाये गये विभिन्न बिन्दुओं के सम्बन्ध में बताया गया कि विभिन्न नालों का संयुक्त निरीक्षण पूर्व किया गया। लोकनाथ नाला पूरी तरह टैप है तथा केवल बरसात में ही ओवर फ्लो की स्थिति बनती है। खड़खड़ी क्षेत्र में सीवर लाइन घरों के सामने बिछी है। कुछ घरों की बरसाती नाली सूखी नदी की तरफ खुली पाई गयी। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इन बरसाती नालियों को सीवर में जोड़ना सुनिश्चित करें। 
बैठक में जनपद हरिद्वार का डिस्ट्रिक्ट गंगा प्लान तैयार करने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई। इस पर अधिकारियों ने बताया कि जल्दी ही टेण्डर की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। बैठक में बहादराबाद विकास खण्ड में एफएसटीपी के निर्माण हेतु वांछित भूमि उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त गंगा के विभिन्न घाटों में जो बड़े-बड़े कलश पूजा की सामग्री डालने के लिये लगाये गये हैं, उनके सही उपयोग के लिये जन-जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही इन कलशों के सही उपयोग के बारे में कलशों के ऊपर ही जागरूकता के स्लोगन लिखे जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये तथा आगामी 15 से 21 जनवरी,2024 तक विभिन्न आस्था वाले स्थानों में रोस्टर बनाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जाये।
इस अवसर पर एसडीएम अजय बीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मंजू, अधिशासी अभियन्ता जल निगम मीनाक्षी मित्तल, जीएमडीआईसी पल्लवी गुप्ता, बीइंग भागीरथी के अध्यक्ष शिखर पालिवाल, सीओ सिटी जूही मनराल, एचआरडीए सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
  • सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
  • Drink & Drive पर वार : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का कडा एक्शन, 04 वाहन सीज, सैकड़ों पर चालानी कार्यवाही
  • थराली तथा कर्णप्रयाग विधानसभा सीटों पर नहीं कोई सियासी हलचल
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी
  • रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख
  • 09 अप्रैल को खटीमा में होगा शौर्य सैनिक सम्मान समारोह, 5000 से अधिक पूर्व सैनिक होंगे शामिल
  • मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.