शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चीन के ग्लोबल टाइम्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति और बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धों को किया स्वीकार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 4, 2024 5:02 अपराह्न

नई दिल्ली : प्रमुख चीनी समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने एक लेख प्रकाशित किया है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक विकास, सामाजिक शासन और विदेश नीति में भारत के बढ़ते कदमों की प्रशंसा की है। अखबार की यह दुर्लभ स्वीकारोक्ति है।इस लेख को शाङहाए स्थित फ़ूतान यूनिवर्सिटी के सेंटर फ़ॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक चाङ च्यातूङ ने लिखा है, जिसमें उन्होंने पिछले चार वर्षों के दौरान भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों को रेखांकित किया है। आलेख में भारत के जोरदार आर्थिक विकास, शहरी प्रशासन में आये सुधारों और अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धों, खासतौर से चीन के साथ भारत के सम्बन्धों में आये बदलावों को स्वीकार किया गया है। लेखक कहते हैं, “उदाहरण के लिये, जब चीन और भारत के बीच के व्यापार असंतुलन की चर्चा होती थी, तब भारतीय प्रतिनिधि पहले व्यापार असंतुलन को कम करने के चीन के उपायों पर ही जोर डालते थे। लेकिन, अब वे भारत की निर्यात क्षमता पर ज्यादा जोर देने लगे हैं।”

लेख में “भारत विमर्श” के प्रति भारत की सक्रिय सूझ-बूझ का मुख्य रूप से उल्लेख किया गया है, जिसके तहत भारत के रणनीतिक विश्वास पर जोर दिया जाता है। लेखक का कहना है कि अपने तेज आर्थिक और सामाजिक विकास के दम पर भारत रणनीतिक रूप से विश्वास से भरा है तथा ‘भारत विमर्श’ की रचना व विकास के लिए पहले से अधिक सक्रिय हो गया है। वे कहते हैं, “राजनीतिक और सांस्कृतिक पैमाने पर, भारत जहां पहले पश्चिम के साथ लोकतांत्रिक सहमति बनाने पर जोर देता था, अब वहीं वह लोकतांत्रिक राजनीति में ‘भारतीय विशेषता’ पर जोर देता है। मौजूदा समय में, लोकतांत्रिक राजनीति की भारतीय जड़ों पर पहले से ज्यादा जोर दिया जा रहा है।”

लेखक का कहना है कि यह बदलाव भारत की ऐतिहासिक औपनिवेशिक छाया से बाहर निकलने और खुद को राजनीतिक व सांस्कृतिक तौर पर एक विश्वस्तरीय प्रभावशाली देश के रूप में स्थापित करने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। इसके अलावा, इस लेख में प्रधानमंत्री मोदी के तहत भारत की रणनीतिक विदेश नीति की सराहना की गई है और भारत के बहुस्तरीय-जुड़ाव वाले दृष्टिकोण तथा अमेरिका, जापान एवं रूस जैसी प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर प्रकाश डाला गया है। इसमें रूस-यूक्रेन संघर्ष के मुद्दे पर भारत के बारीक रुख को भी रेखांकित किया गया है।

इस लेख में यह कहा गया है कि विदेश नीति के मामले में भारत की रणनीतिक सोच में एक और बदलाव आया है तथा वह स्पष्ट रूप से एक महान शक्ति वाली रणनीति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रोफेसर चाङ कहते हैं, “जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली है, उन्होंने अमेरिका, जापान, रूस व अन्य देशों तथा विविध क्षेत्रीय संगठनों के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने हेतु बहुस्तरीय-जुड़ाव वाली रणनीति की हिमायत की है।”

लेख में कहा गया है कि भारत ने हमेशा से स्वयं को विश्व शक्ति माना है। हालांकि, 10 साल से भी कम समय में, भारत ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए बहु-संतुलन की बजाय बहु-सहयोग की नीति को अपनाया है और अब देश बहु-ध्रुवीय दुनिया में एक ध्रुव बनने की रणनीति की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। निष्कर्ष के तौर पर, लेखक कहते हैं, “ऐसा प्रतीत होता है कि एक परिवर्तित, मजबूत और अधिक मुखर भारत एक नया भू-राजनीतिक कारक बन गया है, जिस पर कई देशों को विचार करने की आवश्यकता है।” ग्लोबल टाइम्स द्वारा भारत की प्रगति और प्रधानमंत्री मोदी के रणनीतिक विज़न की यह स्वीकृति, भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर इसके मुखर दृष्टिकोण के निहितार्थ की बढ़ती मान्यता का प्रतीक है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
  • मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान
  • नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प
  • मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, लाल पुल बस हादसे के घायलों का निःशुल्क उपचार, संकट की घड़ी में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण
  • उत्तराखंड में मानसून की एंट्री में एक हफ्ते की देरी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
  • होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरानी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
  • कोटद्वार : 20 वर्षों का इंतजार खत्म, ग्राम रामदयालपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का विधानसभा अध्यक्षा ने किया लोकार्पण
  • ओडिशा में स्कूली किताबों की गंभीर गलतियों पर बड़ा एक्शन, 4 अधिकारी निलंबित; शिक्षा विभाग में व्यापक सुधार की तैयारी
  • बॉलीवुड और मराठी सिनेमा का “पावर कपल” : शादी के 37 साल बाद भी बरकरार है अशोक और निवेदिता सराफ का जादू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.