बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल में नवीन एवं आधुनिक शल्य चिकित्सा कॉम्प्लेक्स का हुआ भव्य उद्घाटन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2024 9:24 अपराह्न

 

देहरादून: एमटीवी बुद्धिस्ट रिलिजियस एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल में बुधवार को नवीन एवं आधुनिक शल्य चिकित्सा कॉम्पेक्स का भव्य उद्घाटन किया गया। अस्पताल परिसर में आधुनिक शल्य चिकित्सा कॉम्प्लेक्स का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा, सहकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि विकासनगर क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान तथा सहसपुर क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुद्धोवाला की ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति यशवर्धन द्वारा की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देश दीपक, अस्पताल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल मोंगिया, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल शुक्ला एवं उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सिंह असवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कुलपति डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय का उद्देश्य बच्चों को सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता भी देता है जिसके लिए सुभारती अनावरत प्रयासरत् है।

सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने सुभारती अस्पताल की विशेषताएँ एवं नवनिर्मित आधुनिक शल्य चिकित्सा कॉम्प्लेक्स की जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी बताया कि सुभारती अपनी चिकित्सा एवं शिक्षा द्वारा जनकल्याण के कार्यों में तत्परता से कार्य करते हुये उत्तराखण्ड में डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आम जनमानस को लाभान्वित कर रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल शुक्ला ने नवनिर्मित शल्य चिकित्सा कॉम्प्लेक्स के लिए निश्चेतना विभागाध्यक्ष, डॉ संजुल ढंढोना एवं उनके चिकित्सकों की टीम तथा नर्सिंग प्रभारी रजनी राजपूत एवं उनकी नर्सिंग टीम को बधाई दी।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक-सहसपुर, सहदेव सिंह पुंडीर ने सुभारती अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं की सराहना की, उन्होनें यह भी कहा की अस्पताल के डॉक्टर एवं अन्य स्टॉफ निरंतर मरीजों की सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। इस मौके पर विधायक विकासनगर, मुन्ना सिंह चौहान ने कहा की सुभारती अस्पताल द्वारा क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कॉविड काल के दौरान अस्पताल द्वारा किये गये सतत् प्रयासों को भी याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा, सहकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सुभारती अस्पताल द्वारा निर्मित आधुनिक शल्य चिकित्सा कॉम्प्लेक्स की सराहना की। उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों एवं नवीन योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने सभा में उपस्थित छात्र-छात्राओं से भी बात कर उनके विचार जानें। उन्होंने कहा कि अब किसी भी सुविधा को यह कहने कि यह सुविधा देहरादून में सर्वोत्तम है से काम नहीं चलेगा क्योंकि अब हमें सम्पूर्ण विश्व से प्रतिस्पधा करनी है एवं हमें विश्व में सर्वोत्तम होना होगा। यह सन्देश हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र भाई मोदी जी का है एवं मुझे विश्वास है कि सुभारती अस्पताल इसी ही भावना से अपना विकास करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य टी०बी० मुक्त एवं नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाना है इसमें सुभारती अपना योगदान दे रही है यह हर्ष का विषय है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति यशवर्धन ने अपने संबोधन में कहा कि यह गर्व का विषय है कि सुभारती अस्पताल, चिकित्सा, शिक्षा एवं मानव सेवा के लिये न केवल उत्तराखण्ड अपितु देश के अन्य राज्यों में भी अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। वर्णित कार्यक्रम का संचालन प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क प्रमुख डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर, द्वारा किया गया। उप-प्रधानाचार्या डॉ. रूपा हंसपाल ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में अन्त में, विशेष कार्याधिकारी बलवंत सिंह बोहरा एवं सुभारती नशा मुक्ति केन्द्र की प्रभारी डॉ. तपस्या राज्य लक्ष्मी शाह ने मुख्य अतिथि डॉ. धन सिंह रावत को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में डॉ. लोकेश त्यागी, डॉ. रितेश वास्तव, डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह यादव, रवि मित्तल, अमित जोशी, मयंक मैवाड़, जितेन्द्र त्यागी, भावना शर्मा, हरिश शर्मा, सतीश कुमार शुभम, शिवांशु का योगदान रहा।कार्यक्रम में सुभारती विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ. डीबी रॉय, लालजी अस्थाना, डॉ. दिपिका भयाना, एवं डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल के समस्त विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, चिकित्सकगण, शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.