सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल की अध्यक्षता में गोवंश के प्रति जिले में उठाये गये कदमों तथा किये जा कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित, जनपद में राज्य स्तरीय गोसदन की स्थापना के साथ – साथ दिए महत्वपूर्ण निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 31, 2023 11:49 अपराह्न
हरिद्वार : उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल की अध्यक्षता में रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में  गोवंश के प्रति जनपद में उठाये गये कदमों तथा  किये जा कार्यों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई l  उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल को  बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से गोवंश के प्रति जनपद में उठाये गये कदमों तथा  किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दीl समीक्षा बैठक में उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल ने गोवंश के लिए किये जा रहे कार्यों को लेकर उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह की सराहना कर उन्हें बधाई दी l 
बैठक में  उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष ने नगर निगम रूडकी के अधिकारियों से गोवंश के प्रति किये जा रहे कार्यों के संबंध जानकारी ली तो  अधिकारियों ने बताया कि  ग्राम सालियर में गौसदन के निर्माण कार्य हेतु ई-निविदा आमंत्रित की गयी थी, संबंधित फर्म ने यह कार्य संतोषजनक रूप से पूर्ण कर दिया है तथा गौसदन के निर्माण के उपरान्त अप्रोच सड़क का भी  निर्माण कर दिया गया है तथा इसका संचालन जल्दी ही प्रारंभ कर दिया जायेगा l इसके अतिरिक्त  गौवंश हेतु एक और केंद्र विकसित करने हेतु डीपीआर तैयार कर दी गयी है, जिसके लिये शीघ्र ही निविदा आमंत्रित  की जायेगी l बैठक में अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि गौवंश की रक्षा हेतु चालान टीम का गठन कर गाय को लावारिस छोडने वालों के प्रति चालान की कार्यवाही की जा रही है l 
उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल ने  बैठक में नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों से गोवंश के प्रति उठाये गये कदमों  के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि  ग्राम सराय में  500 गायों की क्षमता वाले गौशाला के निर्माण हेतु भूमि का चयन कर निविदा आमंत्रित की जा चुकी है तथा सम्बन्धित एल-1 फर्म को कार्यादेश जारी किये जाने की कार्यवाही गतिमान है।  इस पर आयोग के अध्यक्ष ने इस दिशा में और तेजी लाने के निर्देश दिये l 
बैठक में उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल ने  नगर पालिका परिषद् शिवालिकनगर के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली तो  अधिकारियों  ने बताया कि गौ सदनों के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध  कराये जाने  के संबंध में  निदेशक शहरी विकास निदेशालय, देहरादून से अनुरोध किया गया है तथा पालिका क्षेत्रान्तर्गत निराश्रित गौवंश को निकाय के निकट गौशाला में सुरक्षित भेजने की कार्यवाही गतिमान है।       
बैठक में  नगर पंचायत पाडली गुर्जर के अधिकारियों ने उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल को बताया कि चावमंडी रूडकी के  पनियाला चंदापुर में वर्तमान में गोवंश की संख्या 150 है तथा 150 अतिरिक्त गौवंश की क्षमता हेतु  डीपीआर शासन प्रस्तुत कर दी गई है l बैठक में नगर पालिका परिषद लक्सर के अधिकारियों ने जानकारी दी कि गोशाला के निर्माण हेतु लक्सर में  भूमि चयनित की गई है, जिसकी लगभग  78  लाख की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित की गयी है, जिसमे 50 गोवंश को रखा जा सकता है तथा वर्तमान मे निकाय एवं स्वमसेवी संस्थाओं द्वारा ओवर ब्रिज के नीचें अस्थाई गोशाला संचालित की जा रही है। 
उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल ने कहा हरिद्वार जनपद में राज्य स्तरीय गोसदन की स्थापना जिसमें गोसावर्धन के साथ-साथ रोजगार प्रकृति कृषि प्रशिक्षण केंद्र पंचगव्य निर्माण शाला गोबर से अन्य उत्पाद पेंट कागज आदि बनाने की निर्माण शाला का प्रशिक्षण से संबंधित एक आदर्श गोसदन की स्थापना संरक्षित किया जाए l साथ ही सभी विकासखंड अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंश को गोसदन तक पहुंचाने के लिए लिफ्टिंग वाहन खरीदे जिससे दुर्घटना में घायल गोवंश का तत्काल इलाज हो सके l उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल ने गोवंश की मृत्यु होने उनके शव को समाधि के लिए जमीन आवंटन के लिए निर्देशित किया l सभी नगर पालिका, नगर पंचायत के अंतर्गत संचालित डेयरी संचालक, गोवंश, पशुओं का मासिक निरीक्षण नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से किया जाए l पालतू गोवंश को सड़कों पर खुला छोड़ने वलों के  विरूद्ध कार्रवाई की जाए l
उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल ने अधिकारियों से कहा कि वे  गो सेवा  के प्रति जो भी कदम उठायेंगे आयोग का उसमें पूरा सहयोग  प्राप्त होगा l उन्होंने अधिकारियों को  गोशाला आदि के निर्माण के संबंध में दिशा- निर्देश भी दिये l इस अवसर पर एसडीएम अजय वीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव, उपाध्यक्ष एसपीसीए अश्वनी शर्मा, गौशाला सभा रुड़की, भारतीय गोरक्षण न्यास,  भगवानपुर श्री गोपीनाथ जी गौशाला समिति, आर्यावर्त गौशाला धनपुरा, सभी ब्लॉकों के विकासखंड अधिकारी सभी नगर पंचायत के अधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी तथा अधिकारी उपस्थित थे l
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन, प्लॉट विवाद में तीन दिन का अल्टीमेटम, गड्ढामुक्त सड़कों की जमीनी जांच के निर्देश; गुणवत्ता में कमी पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • REAP परियोजना से हेमा नेगी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, 10 लाख की मसाला यूनिट से महिलाओं को मिला रोजगार, लालढांग में हर माह 60 हजार रुपये का कारोबार
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन – मुख्यमंत्री धामी
  • देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी
  • देहरादून में 5-दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला संपन्न, हस्तलिखित पुस्तकों ने मोहा मन
  • आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, रहें सतर्क!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.