सोमवार, जून 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

WhatsApp यूजर्स के लिए ख़ास खबर, आ रहा हैं नया फीचर, कोई नहीं देख पायेगा आपका नंबर…

शेयर करें !
posted on : जनवरी 1, 2024 11:19 पूर्वाह्न

नई दिल्ली : टेक्नोलॉजी हर दिन कोई ना कोई नया अपडेट आता रहता है. WhatsApp भी अपने यूजर्स के लिए ख़ास अपडेट लेकर आने जा रहा है. WhatsApp में जहां खूबियां हैं. वहीँ कुछ कमियां भी हैं. उन्हीं खामियों को दूर करने के लिए WhatsApp नए-नए अपडेट लेकर आता है. WhatsApp में यूजर्स को जो एक बात परेशान करती आई है, वो यह है कि यहां आपको किसी अनजान इंसान से चैट करने के लिए भी अपना नंबर शेयर करना पड़ता है. लेकिन, टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरों की मानें तो बहुत जल्द ये दिक्कत दूर होने वाली है.

कुछ हालिया रिपोर्ट में WA Beta Info के हवाले से बताया गया है कि नंबर शेयर करने वाली परेशानी जल्दी दूर होने वाली है, क्योंकि WhatsApp ने इसका हल खोज लिया है. बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो लोगों को बिना अपना फोन नंबर डिस्क्लोज किए चैट करने की सुविधा देगा.

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के यूजर जल्दी ही इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर यूनिक यूजरनेम क्रिएट कर सकते हैं. इस तरह से प्रोफाइल को पर्सनलाइज कर वे अपने फोन नंबर को हाइड कर सकेंगे और फोन नंबर की जगह यूजरनेम शो कर लोगों से कनेक्ट हो सकेंगे. एंड्रॉयड और वेब के यूजर्स को जल्दी ही यह नई सुविधा मिल सकती है.

इस फीचर में और भी खासियतें होने की बात कही जा रही है. WA Beta info के अनुसार, यूजर इस फीचर के आने के बाद यूनिक यूजरनेम की मदद से दूसरों को सर्च भी कर पाएंगे. इसके लिए उन्हें सर्च बार में जाकर यूजरनेम सर्च करना होगा. इस तरह से फोन नंबर को डिस्क्लोज करने की मौजूदा बाध्यता पूरी तरह से दूर हो जाएगी और व्हाट्सऐप के यूजर एक्स्ट्रा प्राइवेसी का फायदा उठा सकेंगे.

हालांकि अभी व्हाट्सऐप ने या उसकी पैरेंट कंपनी मेटा ने इस फीचर के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. वहीं, रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सऐप की तरफ से पहले बीटा यूजर्स के चुनिंदा ग्रुप के साथ इस फीचर को टेस्ट किया जाएगा. उसके बाद ब्रॉडर रॉलआउट होगा. व्हाट्सऐप के वेब वर्जन में साइडबार के लेआउट में भी बदलाव की बात खबरों में की जा रही है.

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की राह हुई आसान, सांसद अनिल बलूनी ने जारी की 50 लाख रुपये की पहली किस्त
  • नहीं रहे कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह नेगी
  • बदरीनाथ सीट पर भाजपा का फोकस, दायित्वों से साधे जा रहे सियासी समीकरण
  • जोशीमठ सीएचसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग
  • नंदादेवी वायोडायवर्सिटी एक्सपीडिशन को वन मंत्री ने किया रवाना
  • ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, सीडीओ अभिनव शाह ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
  • नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.