शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोक गायिका हेमा करासी के जागरो पर थिरके बंड मेले में आये लोग, लोकगायक अमित सागर नें भी दी अपनी गीतों की प्रस्तुति

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 25, 2023 10:04 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बंड मेले के छठवें दिन सोमवार को मेले की शुरुआत लोकनायक अमित सागर नें जय धारी देवी मां… से कार्यक्रम की शुरुआत की। लोक गायिका और जागर गायिका हेमा नेगी करासी नें जय बद्री विशाल की स्तुति के बाद जाग नंदा ह्यूं का हिंवाला, जाग नंदा ऊंचा हिंवाला.. गीत से पूरे बंड मेले को नंदामय बना दिया। हेमा नेगी के मां नंदा के गीत पर पूरा पंडाल झूम उठा। जिसके बाद गिर गेन्दुवा.., कंचनी कैलाशों, अमराऋबान,  मेरी बामणी,  गुडडू का बाबा, भीमू हे , मोहना गेल्या, गीतो की शानदार प्रस्तुति दी।

चमोली में एक मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिएःराजेन्द्र भंडारी

बंड मेले को तीन लाख रूपये देने की घोषणा

बंड मेले के छठवें दिन मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी नें कहा की मेले आपसी मिलन के केंद्र हैं। बेहद कम समय में बंड मेले नें अपनी अलग पहचान बनाई है। मेलों से सर्वागीण विकास होता है। मेलों के आयोजन से प्रतिभाओं को आगे बढने का अवसर मिलता है। भंडारी ने कहा की चमोली में एक मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिए जिससे सीमांत के लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधायें मिल सके। उन्होने कहा की मेले विकास की सीढी है। भंडारी नें बंड मेले को तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होने टीएचडीसी के दिन बंड क्षेत्र के आठ गांवो को चारापत्ती देने को कहा। साथ ही टीएचडीसी को अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोलने की मांग की। इस अवसर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष अतुल शाह, पूर्व अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती, संरक्षक विजय मलासी, महामंत्री हरेंद्र पंवार, हरीश पुरोहित, हरिबोधनी खत्री, पीसीसी अध्यक्ष अरविंद नेगी, सुदर्शन शाह, गजेंद्र राणा, मनोज कुमार, हरिदर्शन रावत, रविन्द्र नेगी विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मेले में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

बंड मेले के 6वें दिन अखिल भारतीय कवि सम्मलेन आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न कवियों नें अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से मन मोहा। कवि अवनीश मलासी नें तिरंगे में जो आये हो तुम्हारी शान जिंदा है, तुम्हारी वीरता वाली वही पहचान जिंदा है। तुम्हारे सांस लेने से तिरंगा लहलहाता था, तुम्हारे प्राण देने से ये हिन्दोस्तान जिंदा है…, कवि सागर डंगवाल नें उसे भरम है वह चुटकियों में बहला लेगी मुझे, भरम तोड़ते हैं चुटकियां बजाई जाए.., सौ गज मे सिमट गए अब हम, ये गांव वाला घर नहीं है। कवि धर्मेन्द्र उनियाल ने मैं झूला तो खरीद लाया हूं मगर आंगन में शजर नहीं है.., कवियत्री शशी देवली नें अपनें लहू के एक एक कण से मैं जय जवान जय किसान लिखूंगी, मैं ऐसा हिंदुस्तान लिखूंगी..,  जसवीर सिंह हलधर नें देश के ध्वज का हमेशा मान होना चाहिए…, कवि  रजा तिवारी नें रात है ये जवां तन्हा कैसे रहूं ..कविताओं के जरिए लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मलेन का संचालन धर्मेन्द्र उनियाल धर्मी ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड द्वारा शिल्पा भट्ट को उत्कृष्ट उद्यमिता के लिए “नारी सम्मान” से किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
  • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.