रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : शहीद गौतम को अंतिम सलामी देने उमड़ा जन सैलाब, मार्च में होनी थी शादी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 25, 2023 6:29 अपराह्न
  • शहीद हुए कोटद्वार निवासी गौतम सिंह का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से पहुंचा कोटद्वार।

  • ग्रास्टनगंज स्थित हेलीपेड में शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए डीएम,एसएसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।

  • शहीद के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या लोग पहुंचे शहीद के आमपड़ाव स्थित घर।

कोटद्वार :जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के काफलियान इलाके में सेना के दो वाहनों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। हमले में चमोली और कोटद्वार के जवान शहीद हो गए थे। दोनों जवानों के पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचे। जहां दोनों जवानों को अंतिम सलामी देने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। उससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कोटद्वार के जौनपुर निवासी शहीद जवान गौतम कुमार का पार्थिव शरीर भी आज कोटद्वार पहुंचा। शहीद गौतम का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकाप्टर से सोमवार कों कोटद्वार पहुंचा, जहां से सेना की गाड़ी से उनका पार्थिव शरीर उनके जौनपुर स्थित आवास लाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में कोटद्वार वासियों नें शहीद गौतम कुमार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में सैन्यकर्मी, जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहीं। अंतिम सलामी के दौरान पूरी कण्वनगरी भारत माता के जयकारों से गूंज उठी। भारत माता के जयकारे भी लगे। लोगों में गुस्सा भी देखा गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ सैनिकों की सहायता का बदला लेने की मांग भी उठी।

 

गौतम वर्ष 2014 में सेना के 89 आर्म्ड कोर में भर्ती हुए थे। वह पिछले दो साल से जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात थे। एक दिसंबर को ही वह 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था और 16 दिसंबर को फिर ड्यूटी ज्वाइन की थी। सितंबर में उसकी सगाई ऋषिकेश में हुई थी, पूरा परिवार शादी को लेकर उत्साहित था। 11 मार्च को उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन उनकी शहादत की खबर से शादी की तैयारियों वाले घर में मातम पसर गया। लेकिन, बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे सेना के अधिकारियों ने फोन पर उन्हें गौतम के बलिदान की खबर दी, जिससे पूरे परिवार सदमे में है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
  • जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.