रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : देहरादून की सड़कों पर मूल निवास और भू-कानून के लिए उमड़ा सैलाब, हजारों लोग हुए शामिल

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 25, 2023 12:42 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड आंदोलन की यादें आज देहरादून की सड़कों पर एक बार फिर ताजा होती नजर आई। मूल निवास 1950 और भू-कानून की मांग को लेकर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके लिए सोशल मीडिया के जरिए एक अभियान चलाया गया था, जिसमें देहरादून आने का आह्वान किया गया था। जिस तरह से लोग दून पहुंचे, उसका अंदाजा सरकार को भी नहीं रहा होगा। इस रैली के जरिए सरकार को संदेश जरूर गया होगा। अस्थाई राजधानी देहरादून में परेड ग्राउंड से लेकर कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक तक लोगों का हुजूम उमड़ पाड़ा। जिस तरह से इस रैली में लोग राजनीतिक भावनाओं को छोड़कर शरीक हुए। उससे एक बात तो साफ है कि लोगों के मन में मूल निवास और भू-कानून को लेकर जबरदस्त गुस्सा है।

रैली की खास बात यह रही कि इसमें जो भी शामिल हुए, सब अपनी मर्जी और अपने संसाधनों से पहुंचे थे। इस तरह का उत्साह लोगों में बहुत लंबे समय बाद देखने को मिला है। इस आंदोलन में जहां स्टूडेंट्स शामिल थे। वहीं, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, बच्चे और ऐसे दिव्यांग लोग भी शामिल हुए जो, खुद से चल पाने में भी असमर्थ हैं। बावजूद वे अपनी व्हीलचेयर के सहारे इस आंदोलन में शामिल हुए। एक और बड़ी बात यह रही कि रैली में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी भी समर्थन देते हुए नजर आए। कई कर्मचारी इस रैली में शामिल भी हुए। इसी तरह विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी आंदोलन में शामिल हुए। कई पूर्व विधायकों ने भी इस रैली को अपना समर्थन दिया।

रैली में हजारों की संख्या में लोगों का सैलाब राजधानी देहरादून की सड़कों पर मूल निवास और भू-कानून की मांग करता हुआ नजर आया। लोगों के मन में यही चिंता है कि जिन सपनों को साकार करने के लिए अलग उत्तराखंड राज्य बनाया था। आज उन्हीं सपनों को चकनाचूर किया जा रहा है। पहाड़ के लोगों के अधिकारों पर दूसरे प्रदेशों से आए लाखों लोगों ने कब्जा जमा लिया और सरकार आंखें बंद कर सब कुछ होते हुए देख रही है। एक और बड़ी बात यह रही कि जहां एक ओर मूल निवास और भू-कानून को लेकर लोग सड़कों पर थे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा युवा पदयात्रा रैली भी रेंजर्स ग्राउंड में चल रही थी। लेकिन, जिस तरह से मूल निवास और भू कानून की मांग को लेकर निकाली गई रैली में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। उससे भाजपा की युवा पदयात्रा फीकी नजर आई।

लोगों का कहना है कि अगर सरकार अब भी नहीं जागी तो इस रैली के बाद “बोल पहाड़ी हल्ला बोल” का नारा एक बड़े आंदोलन के रूप में सामने आएगा। जिस तरह से उत्तराखंड राज्य आंदोलन गांव-गांव, घर-घर का आंदोलन बना था। इसी तरह से “बोल पहाड़ी हल्ला बोल” का नारा भी पूरे प्रदेश में गूंज उठेगा। रैली में शामिल लोगों का कहना था कि यह केवल एक संकेत है कि सरकार जाग जाए। अगर सरकार नहीं मानी तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
  • जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.