शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा की परीक्षा में 602 अभ्यर्थी होंगे शामिल, जनपद में बनाए गए दो परीक्षा केन्द्र, यहाँ पर लागू रहेगी धारा-144

दिसम्बर 23, 24, 26 व 27 को दो पालियों में होगी परीक्षा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 22, 2023 5:54 अपराह्न

 

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की ओर से 23, 24, 26 और 27 दिसम्बर को दो पालियों में राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा होगी। चमोली में कनिष्ठ अभियंता परीक्षा के लिए राइका गोपेश्वर और राबाइका गोपेश्वर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन दोनों परीक्षा केन्द्रों पर 602 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। 23 दिसम्बर को पहली पाली प्रातः 10 से 12 बजे तक दूसरी पाली दो से चार बजे तक होगी। जबकि अन्य तिथियों में पहली पाली नो से 12 बजे और दूसरी पाली दो से पांच बजे तक आयोजित होगी।

कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। सभी केंद्रों पर परीक्षा से एक दिन पूर्व ब्रीफिंग की जाए और अभ्यर्थियों के बैठने के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। पुलिस को परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा टीमों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए है। अपर जिलाधिकारी ने नियुक्त सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करते हुए आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप परीक्षा को संपन्न कराने के निर्देश दिए। लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि महेन्द्र खत्री ने बताया कि  राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा  की परीक्षा के लिए जनपद चमोली में दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसमें कुल 602 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बैठक में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा में सवालों की बौछार, विभागीय मंत्रियों को घेरा
  • स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य के लिए जोशीमठ नगर पालिका की सराहनीय पहल
  • जोशीमठ आपदा : सिंहधार वार्ड में ढहा पुश्तैनी मकान
  • भराड़ीसैंण : डीजीपी ने विषम परिस्थितियों में तैनात जवानों का बढ़ाया हौसला
  • नंदानगर में लावारिस हालत में मिली महिला, वन स्टॉप सेंटर की टीम ने किया रेस्क्यू
  • ज्योतिर्मठ सर्वर डाउन होने से रसोई गैस का संकट गहराया
  • ईरान युद्ध की आंच दून की रसोई तक, गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी कतारें
  • उत्तराखंड में खाद्य एवं रसद आपूर्ति पर कड़ी नजर : सीएम धामी के निर्देश पर SEOC में विशेष तैनाती
  • ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान : देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई, 144 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • महान क्रांतिकारी कमला दास गुप्ता को 119वीं जयंती पर किया याद, स्वतंत्रता आंदोलन यादगार समिति ने दी श्रद्धांजलि 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.