posted on : दिसम्बर 16, 2023 4:45 अपराह्न
कोटद्वार। हेड हैरिटेज एकेडमी की ओर से कोटद्वार शहर को स्वच्छ भारत अभियान रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त करने के उद्देश्य से 17 दिसंबर को स्कूली बच्चों की साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। विघालय की एकेडमी प्रधानाध्यापक रूपमाला सिंह ने बताया कि रैली को जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान मालवीय उद्यान से रवाना करेंगे। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस विद्यालय प्रांगण में आकर संपन्न होगी।




