शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड, 42 स्वास्थ्य सूचकांकों में राज्य का देशभर में रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 18 दिसम्बर को दिल्ली में अवार्ड लेंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2023 6:30 अपराह्न
देहरादून : स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिये उत्तराखंड को जे.आर.डी. टाटा मेमोरियल अवार्ड से  सम्मानित किया जायेगा। आगामी 18 दिसम्बर को इंडिया हैबिटैट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित 7वें जेआरडी टाटा अवार्ड कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इस सम्मान को प्राप्त करेंगे। यह पुरस्कार राज्य को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये दिया जा रहा है, विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिये उत्तराखंड को यह सम्मान मिलना अपने आप में गौरव की बात है। 
राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के प्रयास में जुटी है। इसी का परिणाम है कि हाई फोकस बड़े राज्यों की श्रेणी में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर 7वें जे.आर.डी. टाटा मेमोरियल अवार्ड के लिये चयनित किया गया है। जिसमें उत्तराखंड को अवार्ड के साथ-साथ रूपये पांच लाख की धनराशि भी वित्तीय सहायोग के तौर पर दी जायेगी। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी 18 दिसम्बर को इंडिया हैवीटैट सेंटर नई दिल्ली में इस पुरस्कार को प्राप्त करेंगे। इस पुरस्कार के लिये उत्तराखंड का चयन भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 एवं 2019-21 में देशभर में कराये गये नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-04 व 05 में विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में बेहतर प्र्रदर्शन एवं सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से आंकड़ों में दर्ज प्रगति के आधार पर किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रजनन स्वास्थ्य, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, परिवार नियोजन, जल स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, लिंग आधारित हिंसा, जनसंख्या उर्वरता स्तर पर आधारित 42 सूचकांक शामिल हैं। देशभर से हाई फोकस बड़े राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड के साथ ही असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, उडीसा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश भी प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित रहे हैं। जिन में से उत्तराखंड के अलावा राजस्थान को भी उक्त श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन के लिये चयनित किया गया है। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.