शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध खनन, जिला खनन अधिकारी और नायब तहसीलदार ने खोह नदी में खनन करती 03 पोकलैंड व एक जेसीबी मशीन को किया सीज

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2023 1:38 पूर्वाह्न

कोटद्वार : कोटद्वार में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। शर्म की बात है की कोटद्वार में इतने अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। इसी क्रम के कल शुक्रवार रात को मिली शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग की टीम गाड़ीघाट पुल पर खोह नदी में पहुंची। मौके पर खोह नदी में एक पोकलैंड व जेसीबी खड़ी मिली। लोगों ने बताया कि रात के समय भी ये मशीनें नदी में खुदाई कर रही थीं। मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के ठेकेदार से जब मशीन के प्रयोग की अनुमति मांगी गई तो वे नहीं दिखा पाए। जेसीबी को रात में ही तहसील प्रागंण में लाकर सीज कर दिया गया। शनिवार सुबह पौड़ी से यहां पहुंचे जिला खनन अधिकारी रवि सिंह नेगी ने खोह नदी का निरीक्षण किया तो कुल तीन पोकलैंड नदी में खड़ी मिली। पूरी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी गई है।

खोह नदी में बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाने के नाम पर सिंचाई विभाग के ठेकेदारों के द्वारा पोकलैंड व जेसीबी मशीन से अवैध खनन किया जा रहा था। शिकायत पर जिला खान अधिकारी व नायब तहसीलदार ने देर रात से प्रवाही कार्यवाही करते हुए शनिवार तक तीन पोकलैंड व एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर सीज किया।

आपको बता दे कि इन दिनों खोह नदी के तट पर सिंचाई विभाग के द्वारा बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिसमें सिंचाई विभाग के ठेकेदारों के द्वारा नदी में पोकलैंड और जेसीबी मशीन उतारी गई है जिसकी सिंचाई विभाग के ठेकेदारों के पास कोई अनुमति नहीं है उसके बाद भी सिंचाई विभाग के ठेकेदार देर रात को खोह नदी में पुल के समीप अवैध खनन कर रहे थे…. जिसकी भनक जब जिलाधिकारी को लगी तो जिलाधिकारी के निर्देशों पर नायब तहसीलदार और जिला खान अधिकारी ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए मौके से तीन पोकलैंड और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर सीज किया। यह भी बताना जरूरी की पूर्व में हाईकोर्ट ने नदियों में आधुनिक मशीनों से हो रहे खनन पर रोक लगाई थी लेकिन कोटद्वार में तमाम प्रशानिक इकाइयां हाई कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.