मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिल लाओ इनाम पाओ योजना 31 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ी, वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा राज्य की जनता के उत्साह को देखते हुए बिल लाओ इनाम पाओ योजना को बढ़ाने का हुआ निर्णय

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 8, 2023 8:48 अपराह्न
देहरादून : राज्य की धामी सरकार ने उपभोक्ताओं को बिल लेने के लिए जागरूक करने के संबंध में संचालित योजना बिल लाओं इनाम पाओं को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी सूबे के वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि योजना की जनता के बीच प्रसिद्धी को देखते हुए बढ़ाने पर फैसला लिया गया है। वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में बिल लाओ, ईनाम पाओ योजना 01 सितम्बर, 2022 से दिनांक 31 मार्च, 2023 तक तथा 30 नवम्बर, 2023 विस्तारित किया गया था। बताया कि योजना को 01 अप्रैल, 2023 से, ऑनलाइन खरीद पर प्राप्त बिलों को छोड़कर, जीएसटी के अंतर्गत समस्त कराधेय वस्तुओं तथा सेवाओं के विरुद्ध जारी बी2सी बिलों पर लागू किया गया है।
वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 01 सितम्बर, 2022 से 30 नवम्बर, 2023 तक 48,658 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं, जिनके द्वारा 2,46,178 बिल अपलोड किये गये हैं तथा जिनका कुल मूल्य रु0 93.45 करोड़ है। वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि माह दिसम्बर, 2023 में अब तक 906 नए उपभोक्ता पंजीकृत तथा 5124 बिल अपलोड हुए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के प्रति जनता में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला है। बताया कि राज्य सरकार ने बिल लाओ, ईनाम पाओ योजना को 31 मार्च, 2024 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। 
वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने हमारे राज्य की इस बिल लाओ इनाम पाओ योजना की प्रशंसा की है। बताया कि अन्य राज्य ने भी हमारी इस योजना से प्रेरित होकर अपने यहां भी इसे लागू करने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि विस्तारित योजना के अंतर्गत 31 मार्च, 2024 तक बीएलआईपी एप पर बिल अपलोड करने वाले ग्राहकों को मासिक पुरस्कारों के अंतर्गत 1500 पुरस्कार दिए जायेंगे।
वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने यह भी बताया कि बिल लाओ ईनाम पाओ योजना में जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे व्यापारियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा, जिनके प्रतिष्ठान से सर्वाधिक बिल अपलोड किये जायेंगे तथा उनके द्वारा ग्राहकों से सर्वाधिक संख्या में एप डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करते हुए योजना के वृहद प्रचार प्रसार में योगदान दिया जाएगा। बताया कि इस प्रकार योजना की परिधि को अत्यधिक विस्तृत करते हुए इसे अधिक आकर्षक बनाया गया है।
वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार प्राप्ति के सम्बन्ध में कोई भी सहायता तथा जानकारी के लिए  विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1800-120-122-277, 7618111270 तथा 7618111271 जारी किया गया है, जिस पर पुरस्कार प्राप्ति के सम्बन्ध में किसी भी समस्या के निराकरण के प्रयोजन से संपर्क किया जा सकता है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.