शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मैन्युफैक्चरिंग : की इंजन ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ सेक्टोरल सैशन में उद्यमियों ने उत्तराखण्ड को बताया निवेश का आकर्षक स्थल, निवेशक उत्तराखड की आबोहवा, यहॉ के लोगों की आत्मीयता एवं यहां की कर्मठ और समर्पित लेबर से दिखे प्रभावित

निवेशक उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पुरानी पॉलिसी में किये गये समय सापेक्ष बदलाव और अनेक सैक्टर में लाई गयी अभिनव पॉलिसी तथा सरकार के समाधान और सरलीकरण के मूल मंत्र से प्रभावित होकर निवेश स्थापित करने को हैं उत्सुक।

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 8, 2023 7:21 अपराह्न
देहरादून : डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट – 2023 ‘‘मैन्युफैक्चरिंगः की इंजन ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ’’ विषय पर आयोजित सेक्टोरल सेशन में उत्तराखण्ड में उद्यम स्थापित कर चुके उद्यमियों और निवेश के इच्छुक नये उद्यमियों तथा उनके प्रतिनिधियों द्वारा आज अपने-अपने अनुभव, विचार और सुझाव साझा किये। सेशन की अध्यक्षता कर रहे उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उद्यमियों का स्वागत करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विभिन्न सैक्टर में अनेक अवसंचनात्मक सुधार किये गये हैं, और किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अनेक पुरानी नीतियों में समय सापेक्ष बदलाव किये हैं तथा विभिन्न उद्यमियों और निवेशकों के सुझावों के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में अभिनव पॉलिसी भी लाई है। उन्होंने कहा कि हम सभी निवेशकों का उत्तराखण्ड की दो सर्वप्रमुख ज्वलंत समस्याओं, पहाड़ से हो रहे पलायन और बेरोजगारी के समाधान में भागीदार बनाना चाहते हैं।
इस दौरान सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने सभी निवेशकों का स्वागत करते हुए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को आकर्षक निवेश स्थल के रूप में स्थापित करने के लिये किये गये विभिन्न सुधारों से अवगत कराया। आखिर हर कोई उत्तराखण्ड में क्यों निवेश करना चाहता है, इसके कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में 27 नई नीतियां लाई गई है, पुराने एमएसएमई नीति में संशोधन किये गये हैं तथा अनेक सेक्टर में अंब्रैला पॉलिसी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सस्ता और आसानी से कर्मठशील श्रमबल उपलब्ध है, यहां लेबर डिस्प्यूट से संबंधित मामले भी नहीं है तथा सरकार बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने पर युद्धस्तर पर कार्य कर रही है।
सेशन के दौरान उद्यमियों और निवेशकों द्वारा अपने अनुभव और सुझाव किये गये। अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप जैन, गोदरेज ग्रुप से राकेश स्वामी, टेक्योन ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नमन गांधी और जेबीएम ग्रुप के अध्यक्ष बी.बी. गुप्ता द्वारा अपने-अपने उद्यमशीलता सेक्टर से संबंधित विचार और अनुभव साझा करते हुए उत्तराखण्ड को एक आकर्षक निवेश स्थल के रूप में बताया तथा हर किसी ने उत्तराखण्ड में उद्यम स्थापित करने में विशेषकर फार्मा, ऑटो, हेल्थ एवं वेलनेस, हॉस्पिटल, आयुर्वेद, एरोमा, फुटलूज इंडस्ट्री आदि क्षेत्रों में उद्यम स्थापित करने में विशेष रुचि दिखायी। निवेशक उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पुरानी नीतियों में किये गये बदलाव, समय के अनुकूल कई सैक्टर्स में लायी गयी अभिनव पॉलिसी, सस्ता, मेहनतकश और समर्पित स्किल्ड श्रमबल, शुद्ध आबोहवा और यहाँ के लोगों में आत्मीयता से प्रभावित दिखे। सेक्टोरल सेशन के अंतिम चरण में महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा द्वारा सेशन में उपस्थित उद्यमियों, निवेशकों और उनके प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.