posted on : दिसम्बर 4, 2023 5:14 अपराह्न
कोटद्वार । युवा कल्याण विभाग की ओर से कोटद्वार के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल रहे । प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख रूचि कैत्यूंरा के दिशा निर्देशन और खंड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट की अध्यक्षता में छात्र छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सचिन कश्यप के दिशा निर्देशन में आयोजित 100 मीटर बालक वर्ग में मोहित नेगी, हर्ष कुमार व अदम्य ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में सानिया नेगी प्रथम व भूमि नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 200 मीटर में मोहित नेगी ने प्रथम व बालिका वर्ग में सानिया नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आबिद अली ने प्रथम व बालिका वर्ग में शीतल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
इसके अलावा कबड्डी बालक व बालिका वर्ग में शिवपुर ने प्रथम घमंडपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । खो खो बालिका वर्ग में पीजी कॉलेज कोटद्वार प्रथम व झंडीचौड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालक वर्ग में उमधगांव ने प्रथम व सिम्भलचौड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम का संचालन सतपाल असपाल ने किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सचिन कश्यप, जिला व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट, उप क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान, धीरेंद्र कंडारी, मानसिंह थापा, महेश्वर नेगी, नीरज रावत, पवनीश चंदोला, श्याम सिंह दांगी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे ।




