शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अवैध खनन मामले में की बड़ी कार्रवाही, कोटद्वार तहसील के नायब नाजिर निलंबित कर इन ड्राइवरों का किया तबादला

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2023 5:18 अपराह्न

कोटद्वार : डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अवैध खनन मामले में की बड़ी कार्रवाही, कोटद्वार तहसील के नायब नाजिर निलंबित कर इन ड्राइवरों का किया तबादला। तहसील में अवैध खनन के धंधे से जुड़ी खबरें रोज सामने आ रही है। हालही में कोटद्वार में खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़वाने के मामले में जिला प्रशासन सख्त दिखा। मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और जिला खनन अधिकारी की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के बाद तहसील कोटद्वार के नायब नाजिर को निलंबित कर दिया गया है। जांच में नायब नाजिर की ओर से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के राजकीय वाहन का उपयोग करना, खनन वाहनों को पकड़ना व छोड़ा जाना पाया गया है।

बीते 24 नवंबर को तहसील कोटद्वार में अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को राजस्व विभाग ने पकड़ा था जिसे दो आरोपियों ने छुड़वा लिया था। मामले में राजस्व निरीक्षक अतर सिंह ने कोतवाली में इस संबंध शिकायत दर्ज की थी। मामले में पुलिस ने बीते 28 नवंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश जिला खनन अधिकारी को दिए थे। जिला खनन अधिकारी की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि तहसील कोटद्वार में सेवारत नायब नाजिर ने बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के राजकीय वाहन का उपयोग किया। साथ ही अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ने व छोड़ने में कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन किया। डीएम ने मामले में वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने और जिला खनन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ सहायक/नायब नाजिर प्रवीन सिंह को निलंबित कर दिया है।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने इस मामले में शामिल कोटद्वार तहसीलदार के चालक संजीव वर्मा का तबादला तहसील यमकेश्वर और कोटद्वार तहसील में संबद्ध चालक अनिल सिंह रावत का तबादला जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय पौड़ी कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एसडीएम लैंसडौन को सौंप कर 15 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं इससे पहले अगस्त माह में एसडीएम कोटद्वार के चालक ललित असवाल का धुमाकोट तबादला कर दिया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.