गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डॉ संदीप कुमार को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड मिलने पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 1, 2023 4:57 अपराह्न
 
कोटद्वार । डॉ पीतांबरदत्त बडथ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर जानकी पंवार और बीएड विभागध्यक्ष प्रोफेसर रमेश सिंह चौहान ने डॉ संदीप कुमार को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड मिलने पर सम्मानित कर बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं । गौरतलब है कि गोपाल किरण समाजसेवी संस्था, ग्वालियर के तत्वाधान में आयोजित हुए एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार ब्रिलियंस अवार्ड सेरेमनी  समारोह बंगलुरु, कर्नाटक के कार्यक्रम में हुआ जिसमें डॉ संदीप कुमार को शिक्षा और साहित्य व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु अंतरराष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
महाविद्यालय की प्राचार्या  प्रोफेसर जानकी पंवार ने कहा कि हमारे महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संदीप कुमार को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड मिलने से महाविद्यालय परिवार खुशी व्यक्त करता है और आशा करता है कि ऐसे ही महाविद्यालय में गौरव के पल आते रहें। निश्चित रूप से हमारे महाविद्यालय के प्राध्यापक नियमित कक्षाओं में पठन पाठन के साथ साथ रिसर्च, साहित्य और समाजसेवा के रूप में भी कार्य कर रहे हैं और महाविद्यालय का नाम उत्तराखंड राज्य के साथ साथ देश और विदेश में रोशन कर रहे हैं, और अंतरराष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड मिलने से हमारे महाविद्यालय का नाम डॉ संदीप कुमार ने रोशन किया है। बीएड विभागाध्यक प्रोफेसर रमेश सिंह चौहान, प्रोफेसर बीसी शाह ने कहा कि हमें अपने कार्यों को लगन, मेहनत और ईमानदारी से करना चाहिए जिसका फल अवश्य मिलता है। निश्चित रूप से अवार्ड मिलने पर प्राध्यापक के साथ साथ महाविद्यालय का नाम भी रोशन होता है।
डॉ संदीप कुमार ने जुलाई 2023 में समाजशास्त्र विभाग में विभाग प्रभारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया और इससे पूर्व वो राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में लगभग 10 वर्षों से कार्यरत थे जहां रहते हुए उन्होंने नियमित कक्षाओं के पठन पाठन के साथ साथ एक गांव को गोद लेकर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गरीब बालिकाओं की शिक्षा के लिए व्यवस्था, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत करवाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए। जिला अस्पताल से संपर्क कर टीबी मरीजों को गोद लिया, महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष छात्र छात्राओं की संख्या को बढ़ाने तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च पेपर व प्रोजेक्ट,  अर्बन फ्रिंज के द्वारा भी सामाजिक रूप से जागरूक करने का प्रयास किया। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से क्षेत्र के विकास के लिए जल संरक्षण हेतु सेमिनार व कार्यक्रम आयोजित किए। पूर्व में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ संदीप कुमार को युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार ने एनएसएस के राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है । समाजशास्त्र विभाग में कार्यरत डॉ श्रद्धा सिंह और डॉ सुरेखा घिल्डियाल ने कहा कि सर को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड मिलने से हमारे विभाग के लिए गौरव की बात है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का किया विमोचन
  • अयोध्या में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना, राष्ट्रपति मुर्मू रहीं मौजूद
  • एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 15 सिलेंडर जब्त; 415 औचक निरीक्षण
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत इन इलाकों में बर्फबारी
  • नवरात्र व ईद से पहले गैस संकट गहराया, धस्माना ने सीएम धामी से की मुलाकात
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तबीयत बिगड़ी, हाल जानने एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • एलपीजी आपूर्ति व बैकलॉग पर डीएम सविन बंसल की सख्ती, गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर, कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल
  • पुलिस और RBI अफसर बनकर लूटे 2.07 करोड़ रुपये, हाई कोर्ट ने CBI की हाई-टेक टीम को सौंपी जांच
  • 1 अप्रैल से बदलेंगे HRA के नियम, मकान मालिक से रिश्ता छिपाया तो लगेगी 200% तक पेनल्टी
  • “धुरंधर 2” को लेकर बढ़ा क्रेज, दमदार कहानी और बड़े एक्शन का वादा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.