शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले को दी 40 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की सौगात, डिजिटल माध्यम से जिले की 13 विकास योजनाओं का किया लोकापर्ण और शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 30, 2023 6:43 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नैनीताल में आयोजित ईजा वैणी महोत्सव में डिजिटल माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों की विभिन्न विकास कार्यो लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चमोली  जिले में 40.58 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है। उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए के हम संकल्पबद्ध है और सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार समर्पित है।

चमोली जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर में गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्र एवं लोकगीतों  से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जिन योजनाओं की घोषणाएं की जाती है, उनको शिलान्यास और लोकार्पण के साथ धरातल पर उतारा जाता है। उन्होंने जनपद के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए मुख्य अतिथि ने जय मॉ देवी स्वयं सहायता समूह और नन्दा देवी स्वयं सहायता समूह को फार्म मशीनरी बैंक और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की तरफ से 10 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया। इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र रावत, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने जनपद में 864.46 लाख लागत की चार योजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया, उसमें राजकीय इंटर कालेज भराडीसैंण का मुख्य भवन लागत 141.84 लाख, राइका कांसवा में मुख्य भवन निर्माण लागत 284.40 लाख, बछेरधार से बछेर गांव तक तीन किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण लागत 204.17 लाख, पुलना से घांघरिया पैदल मार्ग पर रैलिंग, स्टोन सेटपेवमेंट एवं सतह मरम्मत कार्य लागत 234.05 लाख शामिल है।

मुख्यमंत्री ने 3193.13 लाख लागत की नौ योजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया, उसमें राजकीय इंटर कालेज रैंस चोपत में मुख्य भवन निर्माण लागत 257.30 लाख, पोखरी में विशालखाल आली मोटर मार्ग के जंक्शन पर सरफेस पार्किंग निर्माण लागत 109.34 लाख, राजकीय पॉलीटेक्निक कुलसारी की बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य लागत 204.18 लाख, नारायणबगड पंती में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य लागत 179.44 लाख, सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य लागत 138.59 लाख, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग से कपीरी-किमोली मोटर मार्ग का सुरधारीकरण एवं डामरीकरण लागत 105.42 लाख, हरमनी-रांगतोली-लांसी मोटर मार्ग का सुधारीकरण लागत 693.71 लाख, देवखाल-उड्डामांडा-पाटियू-सिमलासू मोटर मार्ग का सुधारीकरण लागत 647.74 लाख, कुलसारी से गैरवारम मोटर मार्ग सुधारीकरण लागत 857.41 लाख शामिल है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
  • क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
  • सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार
  • बजट सत्र के चलते गोपेश्वर में छाई वीरानी
  • एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.