शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : विकसित भारत संकल्प यात्रा के आईईसी वैनों को जनपद के विभिन्न स्थानों के लिये हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2023 5:09 अपराह्न
 
हरिद्वार : रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने सोमवार को विकास भवन रोशनादबाद से आगामी 26 जनवरी, 2024 तक संचालित होने वाली ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के आईईसी वैनों को जनपद के विभिन्न स्थानों के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति कर रहा है तथा उन्होंने जो एक विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसी के निमित्त विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत/नगर निकाय/स्थानीय निकाय तक पहुंचेगी तथा जो भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिये योजनायें चल रही हैं, उन योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही इन योजनाओं का लाभ आम जन को उपलब्ध कराया जायेगा। इससे काफी लोगों को लाभ होगा तथा मौके पर लोगों की जो भी समस्यायें होंगी, उनका निदान कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें लाभान्वित/आच्छादित किया जायेगा तथा लोग विकसित भारत का संकल्प लेंगे ताकि सभी के सहयोग से प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप भारत विकसित तथा विश्व गुरू बन सकेगा।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के उद्देश्य का उल्लेख करते हुये बताया कि इसके अन्तर्गत जिन लाभार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अभी तक किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाया है, तो उन्हें इसके तहत आच्छादित किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत/ नगर निकाय/ स्थानीय निकाय स्तर पर संचालित इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बहुद्देशीय कैम्प लगाने के साथ ही प्री-रिकार्डेड वीडियो सहित इन आई.ई.सी. वैनों का भी उपयोग किया जायेगा, जो सभी सुविधाओं एवं सूचनाओं से लैस हैं, जो जनपद के सभी ग्रामों तथा स्थानीय निकायों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार पहुंचेगी।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने इस अवसर पर कहा कि ये आईईसी वैन ग्राम पंचायत/नगर निकाय/स्थानीय निकाय में जाकर भारत सरकार, राज्य सरकार की जितनी भी योजनायें हैं, उनका प्रचार-प्रसार करेगी। इस यात्रा के दो पहलू हैं, यह भारत सरकार की शहरी व ग्रामीण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार तो करेगी ही साथ ही जहां-जहां पर भी यह वैन जायेगी, वहां पर बहुद्देशीय कैम्प भी लगाये जायेगे, जिनमें लोगों के सर्वांगीण विकास के लिये जितनी भी योजनायें चलाई जा रही हैं, उनकी जानकारी देते हुये, उनका लाभ लोगों को घर बैठे-बैठे मिल सके, इसके प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, पीडी केएन तिवारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल, सहित सम्बन्धित जन-प्रतिनिधि/अधिकारीगण उपस्थित थे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.