मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

होरी लाल के हाथों में है जादू रिंगाल से घरेलू उपयोग की सामग्री के साथ ही बना रहे है सजावट की वस्तुऐं

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2021 7:13 अपराह्न

चमोली । देवभूमि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नही है जिसका जीता जागता उदारहण है जनपद चमोली के होरी लाल. चमोली जिले के बंड क्षेत्र के किरूली गांव निवासी होरी लाल के हाथों में लगता है जादू है। उनके हाथ लगते ही रिंगाल की बनायी वस्तुऐं सजीव हो उठती है। उनके हाथों से बनी रिंगाल की सामग्री की प्रदेश में ही नही बल्कि प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में भी खूब डिमांड है। इसी लिए उन्हें रिंगाल का प्रशिक्षण देने के लिए बाहरी राज्य के लोग आमंत्रित करते रहते है।

चमोली जिले का बंड क्षेत्र हस्त शिल्प कला के लिए जाना जाता है। यहां पर हस्त शिल्प के तमाम कारीगर है। जो उत्तराखंड में दम तोड़ती हस्त शिल्प को बचाने में जुटे है। उन्हीं में से एक होरी लाल भी है।  जो रिंगार से घर के उपयोगी सामग्री के साथ ही सजावट की वस्तुऐं भी बनाते है। जिनकी काफी डिमांड है। होरी लाल बताते है कि अभी उन्हें रिंगाल की सामग्री बनाते हुए पांच से छह बरस हो रहे है। उन्होंने यह कला अपने पिता भजन लाल से विरासत में मिली है। उनके पिता आज भी इसी काम से अपने परिवार को भरण पोषण करते है। होरी लाल ने बताया कि इन छह सालों में वे मध्यप्रदेश, हिमांचल, उडिसा सहित अन्य प्रदेशों में रिंगाल से बनायी जाने वाली सामग्री का प्रशिक्षण दे चुके है वहीं चमोली जिले के कई विद्यालयों में भी प्रशिक्षण शिविर चला चुके है। जिसके माध्यम से वे बच्चों को रिंगाल से घर के सजावट की सामग्री बनाने का प्रशिक्षण देते है। यह प्रशिक्षण 15 दिन से लेकर दो माह तक का होता है। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान समय में उत्तराखंड बेंबो बोर्ड के ग्रोथ सेंटर पीपलकोटी के माध्यम से अपनी सामग्री को बेचते है।

होरी लाल वर्तमान समय में कोरोना लाॅक डाउन के चलते चारधाम यात्रा न चलने से काफी चिंतित नजर आ रहे है। उनका कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान पीपलकोटी ग्रोथ सेंटर से यात्री यहां से रिंगाल की बनी वस्तुओं को खरीद कर ले जाते थे लेकिन यात्रा बंद होने के कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनकी आजीविका का साधन रिंगाल बनी सामग्री ही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार को ऐसे लोगों को भी सहायता देनी चाहिए जो हस्तशिल्प कला को बचाये हुए है। ताकि उत्तराखंड में दम तोड़ती हुई हस्तशिल्प कला को जीवित रखा जा सके।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
  • विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात नन्हेड़ा अनेतपुर में बड़ी कार्रवाई, पामोलीन से पनीर बनाने का खेल बेनकाब, 2 क्विंटल एनालॉग पनीर किया नष्ट
  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार; बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • संजीव के “मांजी मसाले” ने पहाड़ में जमाई धाक, कई जिलों तक पहुंचा कारोबार
  • सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.