posted on : नवम्बर 25, 2023 4:22 अपराह्न
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप में आज रविवार से प्रारंभ होने जा रही अग्निवीर भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थीयों को अभाविप की ओर से निशुल्क आवास व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी। यह जानकारी देते हुए जिला संगठन मंत्री मृदुल भट्ट ने बताया कि परिषद की ओर से नजीबाबाद रोड़, डिफेंस कालोनी स्थित सरस्वती भवन में अग्निवीरों के लिए निशुल्क आवास व्यवस्था की गई है। अग्निवीर इस व्यवस्था का लाभ ले सकते हैं।




