गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की कुशलता एवं सकुशल घर लौटने को गेप्स ने प्रार्थना सभा का किया आयोजन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2023 4:58 अपराह्न
 
कोटद्वार । ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति के तत्वावधान में राइजिंग सन पब्लिक स्कूल में एमएस बिष्ट की अध्यक्षता में उत्तरकाशी के सिलल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की कुशलता एवं सकुशल घर वापसी के लिए भगवान श्री बद्री केदार एवं क्षेत्रपाल देवता से सामूहिक प्रार्थना की गई साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इस अवसर पर गेप्स के संस्थापक राम भरोसा कंडवाल ने अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित जनों को गढ़वाल का मुख्य पर्व इगास, प्रबोधनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की शुभकामना देते हुए कहा कि देवभूमि के कण-कण में शिव विराजमान है जो करुणा के अवतार तो है ही लेकिन अहंकारी एवं नास्तिकता को भी अपना वजूद का आभास करा देते है । देवभूमि में श्रद्धा पूर्वक किया गया कोई भी कार्य असफल नहीं होता बस कैलाश में बिराजमान शिव का स्मरण जरूरी है।
कहा कि देव भूमि में नाग, किन्नर, यक्ष, गंधर्व, सिद्ध एवं अनेक देवी देवता वास करते है जो इन आंखों से नहीं देखे जा सकते उनके दर्शन के लिए आस्था के नयन चाहिए होते है। देव स्थानों से सोच समझकर ही छेड़छाड़ करनी चाहिए। सरकार को किसी भी देव स्थान पर प्रोजेक्ट तैयार करने से पहले उस क्षेत्र के लोगों से अवश्य राय लेनी चाहिए। हो सके तो देव स्थानों को कमाई का जरिया न बनाकर उन्हें आस्था का ही केंद्र रहने दिया जाए तो यह समाज व राष्ट्र हित में होगा । अध्यक्षता करते हुए मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि अधिक आवाजाही से हिमालय के तापमान में दिनों दिन अंतर आ रहा है इस से ग्लेशियर के अधिक पिघलने की संभावना है। मनमोहन काला ने हिमालय को पर्यावरण का मुख्य केंद्र बिंदु कहते हुए कहा कि हिमालय पर ही जन जीवन टीका है। दिनेश चौधरी ने हिमालय से अधिक छेड़ छाड़ जल प्रलय को न्योता देना बताया। कार्यक्रम का संचालन जयपाल सिंह ने किया । इस अवसर पर मनमोहन काला, दिनेश चौधरी, जगत सिंह नेगी, एसपी डोबरियाल, प्रतिमा, उषा, मीना, प्रतिभा, तनुजा, मीनाक्षी बडथ्वाल, राज किशोर, नंदन सिंह नेगी, नीरजा गौड़ एवं रेखा ध्यानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आप ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया, ये मांग भी उठाई
  • हाइब्रिड डिजिटल तकनीक से युवती को मिला नया चेहरा, पीजीआई और पीयू की बड़ी उपलब्धि
  • यमुनोत्री – गंगोत्री धामों के लिए सुपर नोडल अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती: “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
  • देहरादून : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 अधिकारियों के तबादले
  • बदरीनाथ धाम में अब धार्मिक और अस्थायी कार्यक्रम के लिए अनुमति जरूरी
  • ट्रंप का दावा : ईरान पर अभियान सफलता के करीब, युद्ध जल्द खत्म होगा
  • सेंसेक्स 1400 अंक से गिरा, निफ्टी 22,250 के नीचे, रुपये में 1.51 रुपये की तेजी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.