सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन, इसमें 250 से अधिक ग्राम पंचायतों में एक लाख से अधिक लोगों की रही सहभागिता, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए 21 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2023 2:35 पूर्वाह्न

 

नई दिल्ली : भव्य शुरुआत के साथ प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने पहले दिन देश भर की 259 ग्राम पंचायतों में एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंची। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को झारखंड के खूंटी से इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके तहत देश भर में महत्वपूर्ण जनजातीय आबादी वाले विभिन्न स्थानों से एक ही समय वैनों को रवाना किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहले दिन राष्ट्रीय विकास के साझा विजन की दिशा में सशक्तिकरण और सामूहिक संबद्धता की कहानियों को एक साथ जोड़ती घटनाओं व पहलों का सक्रिय मिश्रण देखा गया।

विकसित भारत अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं पर साहित्य का वितरण किया गया

इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यात्रा के पहले ही दिन 21000 से अधिक लोगों ने पीएम उज्ज्वला योजना के लिए पंजीकरण कराया। इस दौरान 1200 से अधिक माई भारत स्वयंसेवकों के पंजीकरण कराने के साथ-साथ 80,000 से अधिक लोगों ने विकसित भारत की प्रतिज्ञा ली। इस यात्रा में विशिष्‍ट व्‍यक्तियों – 3,448 महिलाओं, 1,475 छात्रों, 495 स्थानीय कलाकारों और 298 खेल हस्तियों के प्रयासों को मान्यता देते हुए और उन्हें प्रेरक शख्सियत के रूप में स्वीकार करते हुए उनकी ओर भी ध्‍यान आकृष्‍ट किया गया। लोग वीबीएसवाई आईईसी वैन की ओर उमड़ पड़े और इस दौरान आयोजित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा साथ ही साथ मौके पर प्रदान की गई सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों में 16,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें 6,000 से अधिक लोगों की टीबी के लिए और 4500 से अधिक लोगों की सिकल सेल रोग के लिए जांच की गई।

बिहार के एक गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वैन

ड्रोन प्रदर्शन बेहद सफल साबित हुआ

वीबीएसवाई ने कृषि क्षेत्र में विकास से जुड़ा एक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया जिसका लाभ किसान अपने उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए उठा सकते हैं। 120 से अधिक ड्रोन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया, इसके साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ भी रचनात्मक संवाद हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता के रूप में हासिल की गई उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। 83 ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड की शत-प्रतिशत परिपूर्णता है, 89 ग्राम पंचायतों में जेजेएम की शत-प्रतिशत परिपूर्णता है, 97 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत जन धन संतृप्ति है और 124 ग्राम पंचायतों ने खुले में शौच मुक्त+ का दर्जा हासिल किया है। इस यात्रा के दौरान व्यक्तिगत सफलता की गाथाओं को भी शामिल किया गया और इसके अंतर्गत 200 से अधिक लाभार्थियों ने “मेरी कहानी, मेरी ज़ुबानी” की प्रस्तुति की, जो उनके जीवन में सरकार की प्रमुख योजनाओं द्वारा किए गए परिवर्तन का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

विकसित भारत अभियान के तहत ड्रोन का प्रदर्शन

विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल है। समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने में शत- प्रतिशत परिपूर्णता तक पहुंचे। यह यात्रा व्यापक स्तर पर पहुंच बनाने के साथ-साथ सूचना-प्रसार और देश के विकास में सक्रिय हितधारक बनने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाने हेतु इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईईसी वैन द्वारा कार्यान्वित जमीनी स्तर की गतिविधियों और लोगों की भागीदारी के डेटा को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार एक पोर्टल पर वास्तविक समय में दर्ज किया जाता है।

असम में स्वास्थ्य शिविर
पूर्वोत्तर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वैन

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चम्पावत को मॉडल जनपद बनाने का संकल्प, 123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं की सौगात
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • चंपावत को मिली अत्याधुनिक एमआरआई मशीन
  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : पूर्व महासचिव चंपत राय से पुलिस की पूछताछ, बैंक से भी जुटाए अहम दस्तावेज
  • थलीसैंण में विकास कार्यों की समीक्षा, डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़क निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश
  • सीएम धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
  • पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 29250 बच्चों को पिलायी गयी जीवनरक्षक खुराक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.