बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोक निर्माण विभाग थराली : लकड़ी का पुल बहने के कगार पर, विभाग कर रहा हादसे का इंतजार

शेयर करें !
posted on : जून 18, 2020 7:30 अपराह्न

थराली / चमोली (रमेश चंद्र थपलियाल): चमोली जिले के देवाल विकास खंड के तीन से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए पिंडर नदी पर जिला पंचायत का एक पुल बना हुआ था। जो 2013 की आपदा में बह गया। जिससे क्षेत्र के तीन गांवों के एक हजार से अधिक आबादी के लोगों की आवाजाही ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने गांव को आवागमन का साधन देने के लिए जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक पत्राचार किया। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने यहां ट्रोली का निर्माण कर आवाजाही सुचारू की लेकिन बरसात के दिनों में यह ट्रोली भी ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध नहीं हो रही है। हर माह ग्रामीण लकड़ी का पुल बनाकर आवाजाही करने को मजबूर है। ग्रामीणों की माने तो शासन प्रशासन व लोनिवि के दफ्तरों के चक्कर काटते हुए ग्रामीणों को सात साल का समय गुजर गया है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। अब जब फिर बरसात का मौसम शुरू होने वाला है ऐसे में ग्रामीण फिर से डरे सहमे हुए है कि आवाजाही कैसे होगी।

 

क्या कहते है ग्रामीण

क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गडिया, प्रधान आॅडर खीम राम व प्रेमा गडिया का कहना है कि 2013 की आपदा में उनके गांव को जोड़ने वाला पुल बह गया था। जिसके बाद तीन गांव ओडर, ऐरठा, ओर बजई के गांवों का दूसरे क्षेत्र से संपर्क कट गया था। लगातार पत्राचार करने के बाद भी शासन प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली। लिहाजा ग्रामीण जान हथेली पर रखकर लकड़ी के पुल से ही आवागमन को मजबूर हैं।

 

क्या कहते है अधिकारी

क्षेत्र के ऑडर, ऐरठा व बजई के ग्रामीणों ने उन्हें समस्या से अवगत कराया है।  गांव के ग्रामीणों को जल्द ही ट्रॉली का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए उनकी ओर से लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया है।

किशन सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी थराली

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
  • कांग्रेस का TVK को समर्थन, विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.