शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट  बंद की प्रक्रिया में 14 नवंबर से पंच पूजायें, 18 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे, कपाट बंद के बाद देवडोलियों के शीतकालीन स्थल प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 11, 2023 4:50 अपराह्न
 
श्री बदरीनाथ धाम :  श्री बदरीनाथ धाम  तथा केदारनाथ धाम को दीपावली के शुभ अवसर पर फूलों से सजाया गया है वहीं कल से दोनों धामों में बर्फवारी हुई है लेकिन तीर्थयात्रियों की आमद जारी है।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट   शनिवार 18 नवंबर  शायंकाल 3 बजकर 33 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे ।  कपाट बंद  की प्रक्रिया के तहत  पंचपूजाये  14 नवंबर मंगलवार  प्रात: से शुरू हो जायेगी। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर भैया दूज के दिन बंद हो रहे है। कपाट बंद के बाद देवडोलियां शीतकालीन गद्दीस्थल प्रस्थान करेगी। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कपाट बंद के कार्यक्रमों पंच पूजा, देवडोली प्रस्थान कार्यक्रम के सफल समापन हेतु निर्देश जारी किए है।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया में पंचपूजाओं के कार्यक्रम के तहत 14 नवंबर मंगलवार  को दिनभर पूजा- अर्चना पश्चात शायंकाल को  गणेश जी के कपाट बंद होंगे।   बुद्धवार 15 नवंबर दोपहर के समय    आदि केदारेश्वर मंदिर आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे।  बृहस्पतिवार 16 नवंबर तीसरे दिन खडग पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो जायेगा चौथे दिन  शुक्रवार 17 नवंबर को  लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना को कढाई भोग तथा पांचवे दिन  शनिवार 18 नवंबर को  रावल जी स्त्री भेष धारण कर लक्ष्मी माता को भगवान बदरीनाथ जी के सानिध्य में रखेंगे। उसके पश्चात  विधि-विधान से  शाम 3 बजकर 33 मिनट पर भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल हेतु  बंद हो जायेंगे। 
मीडिया प्रभारी ने बताया कि देवडोलियों का शीतकालीन प्रवास स्थल प्रस्थान  कार्यक्रम के अनुसार  उसी दिन  18 नवंबर शाम को श्री कुबेर जी रात्रि प्रवास हेतु बामणी गांव प्रस्थान करेंगे जबकि 19 नवंबर रविवार प्रात: को  श्री उद्धव जी एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी  रावल जी सहित पांडुकेश्वर हेतु प्रस्थान करेगी।श्री कुबेर जी बामणी गांव से पांडुकेश्वर प्रस्थान करेंगे जबकि उद्वव जी एवं शंकराचार्य जी की गद्दी मंदिर परिसर से पांडुकेश्वर रवाना होंगी।श्री उद्धव जी योग बदरी मंदिर  एवं कुबेर जी अपने पांडुकेश्वर स्थित मंदिर में छ:मास प्रवास करेंगे। जबकि श्री गरूड़ जी भी जोशीमठ प्रवास करेंगे।
सोमवार 20 नवंबर  आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी योग बदरीपांडुकेश्वर से  श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ  पहुंचेगी। तथा शीतकाल  छ: माह श्री नृसिंह मंदिर स्थित  आदि गुरु शंकराचार्य गद्दीस्थल  प्रवास करेंगी। इसके पश्चात योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजाये आयोजित होंगी।इसी के साथ यात्रा वर्ष 2023 का भी समापन होगा। 
 रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी सहित धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट तथा अन्य वेदपाठी, पुजारीगण पंचपूजायें संपादित करेंगे। पंचपूजाओं के शुभारंभ  अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, तथा मंदिर समिति सदस्यगण मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी,प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान तथा मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी तीर्थपुरोहित आदि मौजूद रहेंगे।
  उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ  धाम  के कपाट 15 नवंबर प्रात: साढ़े आठ बजे  तथा यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर दोपहर 11 बजकर 57 मिनट पर बुद्धवार 15 नवंबर को  दोपहर को बंद हो जायेंगे जबकि श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के अवसर पर मंगलवार 14 नवंबर को  दिन 11 बजकर 45 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद होंगे।
द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 22 नवंबर को प्रात:काल बंद हो जायेंगे। द्वितीय  केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 22 नवंबर को बंद होंगे 25 नवंबर को मद्महेश्वर  जी की डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी इसी दिन परंपरानुसार मुख्य रूप से मद्महेश्वर मेला आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि श्री हेमकुंट साहिब के कपाट  11 अक्टूबर, चतुर्थ केदार रूद्रनाथ के कपाट 18अक्टूबर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 1नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो चुके है।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.