शुक्रवार, जून 6, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ धाम में हिमालयी जड़ी बूटियों और फूलों के संरक्षण की मंशा से तैयार की गयी ब्रहम वाटिका में खिलने लगे ब्रह्म कमल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 8, 2021 11:05 अपराह्न

गोपेश्वर / चमोली । केदारनाथ वन प्रभाग की ओर केदारनाथ धाम में हिमालयी जड़ी बूटियों और फूलों के संरक्षण की मंशा से तैयार ब्रहम वाटिका में ब्रहम कमल खिलने लगे हैं। जिससे वन प्रभाग के अधिकारी उत्साहित है। अधिकारियों का कहना है कि केदानाथ धाम में बनाई गई ब्रहम वाटिका में ब्रहम कमल खिलने से अब पूजा अर्चना के लिये उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ब्रहम कमल के दोहन पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

केदारनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाली जड़ी-बूटियों के संरक्षण और सवर्द्धन के लिये विभाग द्वारा केदारनाथ धाम में भैरव मंदिर, मोदी ध्यान गुफा और ध्यान गुफा के समीप 1-1 हैक्टेयर वन भूमि पर ब्रहम वाटिका का निर्माण किया। जिसमें विभाग द्वारा सभी स्थानों पर 200 ब्रहम कमल, 1740 कुटकी, 200 बज्रदंती, 35 भूतकेश, 10 नैरपाती, 18 आरचू 14 कूथ के पौधों का रोपण किया गया था। जिनमें से सभी स्थानों राज्य पुष्प ब्रहम कमल के पौध तेजी से विकासित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि वाटिका में इन दिनों ब्रहम कमल के पुष्प भी खिलने लगे हैं। कहा कि केदारनाथ में ब्रहम कमल के खिलने से जहां तीर्थयात्री सुगमता से राज्य पुष्प का दीदार कर सकेंगे। वहीं पूजाओं में उपयोग आने वाले पुष्पों  के दोहन के लिये स्थानीय लोगों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में नहीं जाना होगा। जिससे उच्च हिमलायी क्षेत्रों में ब्रहम कमल के दोहन से पड़ रहे दबाव पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी।

क्या है ब्रहम कमल

उत्तरांखड में ब्रहम कमल का पुष्प आधात्मिक महत्व का पुष्प माना जाता है। जहां शिव धामों के साथ ही माँ नंदा की पूजा में इसका विशेष रुप से उपयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उत्पत्ति के देवता ब्रहमा जी के नाम से ही इसे ब्रहम कमल नाम मिला है। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद ब्रहम कमल को राज्य पुष्प का सम्मान भी प्राप्त है। जिसके चलते इसके संरक्षण और संवर्द्धन को लेकर वन विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार से प्रयास किये जा रहे हैं।

कहां होता है ब्रहम कमल

ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राज्य पुष्प है। जो हिमालय की 11 हजार से 17 हजार फीट की ऊँचाई में पाया जाता है। राज्य में यह पुष्प पिंडारी से लेकर चिलफा, नंदीकुंड, सप्तकुंड, हेमकुंड, ब्रजगंगा, फूलों की घाटी और केदारनाथ के आसपास जुलाई से सितम्बर के मध्य खिलता है। वनस्पति विज्ञानियों के अनुसार ब्रहम कमल का खिलता देखना स्वयं के स्वपन देखने जैसा है। क्यों यह पुष्प मध्य रात्रि में खिलता है। इसकी सुंगध, रंग और आकार आकर्षक होने के चलते इसे विशिष्ट पुष्प मानते हुए विशेष पूजाओं में उपयोग किया जाता है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • समाजसेवी आशा बलूनी ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए व्याख्यान आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में किया गया पौधरोपण
  • किच्छा में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • एसपी अजय गणपति का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी, SOG एवं थाना बनबसा पुलिस ने 31.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 को किया गिरफ्तार
  • आपका अनुभव, आपकी ज़रूरतें, इन्हीं से बनते हैं बेहतर मानक, भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से “मानक संवाद” कार्यक्रम का देहरादून में हुआ आयोजन
  • केवीआईसी ने 8794 लाभार्थियों को 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी की संवितरित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया फिल्म ‘‘गौदान की पुकार’’ की शूटिंग का शुभारम्भ
  • पौधारोपण के साथ प्रदेशभर में चला मतदाता जागरूकता अभियान, 05 जून पर्यावरण दिवस पर हुई कार्यक्रम की वृहद शुरुआत, हरेला पर्व तक चलेगा अभियान, प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
  • सौड़-सांकरी में पर्यावरण की अलख : विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 हज़ार पौधों का संकल्प, ग्रामीणों ने थामा हरियाली का झंडा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.