शनिवार, मई 10, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पिथौरागढ़ : दो साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 31, 2023 4:00 अपराह्न

 

पिथौरागढ़ : वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला पिथौरागढ़ जिले का है। गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में तेंदुए ने दो साल के मामूम को मार डाला। दूसरी ओर रामनगर-कालाढूंगी में बाघों के हमले में वनकर्मी और एक अन्य घायल हो गए। गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में दो वर्ष तीन माह का अंशु अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। उसके पिता सुरेश हरिद्वार में नौकरी करते हैं। सोमवार की शाम को आंगन में खेल रहे अंशु को तेंदुआ उठा ले गया। आंगन में खून देख और वहां बच्चे को न देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। गांव के युवा उसकी खोज में जंगल की ओर दौड़े। घर से करीब आधा किमी दूर उन्हें बच्चा घायल अवस्था में मिला।

युवक उसे CHC गंगोलीहाट लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गश्त शुरू कर दी। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए मंगलवार को पिंजरा लगाया जाएगा। अगस्त और सितंबर में भी तेंदुओं ने गंगोलीहाट और बेड़ीनाग क्षेत्र में दो बच्चों को मार डाला था। कालाढूंगी रेंज में सोमवार को गश्त के दौरान वन रक्षक अंकित कुमार पर बाघ ने हमला कर दिया। उसका हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। वहीं,  मोहान क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे नानकमत्ता निवासी व्यक्ति पर भी बाघ ने हमला कर दिया।  हरलाल को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • देश सेवा के लिए आपने अंदाज में आगे आए चमोली के युवा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जैनिथ 2025 का रंगारंग आगाज़, पहले दिन लोकप्रिय भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और डीजे कशिश की प्रस्तुतियों ने समा बांधा
  • यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है – मोरारी बापू
  • बिना छाती खोले पहली बार हार्ट की बाईपास सर्जरी, एम्स के चिकित्सकों ने दिखाया कौशल, किया कमाल
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व रेड क्रॉस दिवस का आयोजन
  • सीओ श्रीनगर अनुज कुमार के नेतृत्व में श्रीनगर कस्बे में पुलिस का चला डोर-टू-डोर सत्यापन व चेकिंग अभियान
  • जिन्होंने मांग का सिंदूर उजाड़ा, हमारी सेना नें उन्हें उजाड़ फेका – रेखा आर्या
  • पाक को मिल रहा करारा जवाब – कर्णवाल
  • हेमकुंड साहिब की तैयारियां समय पर – डीएम संदीप तिवारी
  • परीक्षा केंद्रों पर रहेगी धारा 163 लागू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.