रविवार, मार्च 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम : विधायक व जिलाधिकारी ने भव्य अमृत कलश यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 27, 2023 6:28 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): आजादी के अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश, कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला कार्यालय परिसर से प्रत्येक ग्राम पंचायातों से एकत्रित किये गये मिट्टी कलश को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार तथा प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर कलश को राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून के लिए रवाना किया।
 जनपद के सभी 508 ग्राम पंचायतों की मिट्टी को प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर एकत्रित किया गया जहां से उन्हे कलश में भरकर 25 अक्टूबर 2023 को जनपद स्तर के लिए रवाना किया गया। राज्य स्तर पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षा गृह में 28 एवं 29 अक्टूबर 2023 को सम्मान के साथ जनपदों से आये कलशों को एकत्रित कर 30 अक्टूबर को जनपदों के कलशों को राष्ट्रीय स्तर नई दिल्ली के रवाना किया जायेगा। शहीदों की मिट्टी से भरे कलशों को राज्य स्तर पर पहुंचाने की व्यवस्था युवा कल्याण विभाग के द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक युवक मंगल दल के पदाधिकारी तथा नगर क्षेत्र से प्रा0र0द0 स्वयं सेवकों की व्यवस्था की गई, जो कलश को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहूँचायेंगे।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि सरकार राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों से मिट्टी एकत्रित कर राष्ट्रीय स्तर नई दिल्ली में वाटिका बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य एवं जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायतों से सैनिक सरहदों पर देश सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है।
इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायतों से आरम्भ किया गया, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायतों से मिट्टी को एकत्रित करने का कार्य किया गया, ग्राम पंचायतों की मिट्टी को विकासखण्ड स्तर एकत्रित करने के पश्चात आज जनपद स्तर कलश को राज्य स्तर के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि देश ने जो आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है यह प्रत्येक जनपदवासियों लिए गौरव का विषय है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, कृषि अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोड़ा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा, प्रवेश पैन्यूली, मानवेन्द्र राणा, प्रकाश भण्डारी, लोकेन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पैसे की तंगी बनी मौत की वजह! सनकी पति ने बीवी पर किए चाकू से वार, आरोपी फरार
  • चारधाम यात्रा 2026 : ‘पंचगव्य’ और ‘नो-एंट्री’ पर मचा घमासान, आस्था के बहाने गैर-सनातनियों पर रोक की तैयारी
  • गैस सिलेंडर का झंझट खत्म! देहरादून-मसूरी रोड के ढाबों पर छाई ‘इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट’, जानें क्यों बढ़ी डिमांड
  • पुणे में गोटेक-2026 वैश्विक शिखर सम्मेलन में गो आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • गोपेश्वर के युवाओं का “अपनी प्रकृति अभियान” बना मिसाल, स्वच्छता के लिए हर रविवार जुटती है टोली
  • अन्नप्राशन समारोह में गायब हार पुलिस की सख्ती से बरामद
  • चमोली : चिडिंगा के पास कार खाई में गिरी, देवाल निवासी व्यक्ति की मौत
  • धामी बने “धुरंधर”, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर – राजनाथ सिंह
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बिताया समय, चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.