रविवार, मार्च 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार से आनंद विहार के लिए कल से शुरू होगी नई रेल सेवा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 27, 2023 5:37 अपराह्न
 
कोटद्वार। कोटद्वार से आनंद बिहार दिल्ली के लिए कोटद्वारवासियों की बहु प्रतीक्षित रेल सेवा की मांग कल शनिवार से पूरी होने जा रही है। रेलवे की ओर से कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई रेल सेवा कल 28 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए दिल्ली से ट्रेन की पावर और 10 कोच नजीबाबाद रेलवे स्टेशन को उपलब्ध कराए गए है। यार्ड में खड़े कोच की सफाई आदि का काम पूरा करा दिया गया है। यह जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक कमल नेगी ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन को रवाना किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रेन को सीएम पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से झंडी दिखायेंगे वहीं प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत और मेयर कोटद्वार हेमलता नेगी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगी।
ट्रेन को रेलवे ने आनंद विहार से कोटद्वार के लिए 14089 और कोटद्वार से दिल्ली के लिए 14090 नंबर जारी किया है। नई ट्रेन में एक एसी कोच, चार स्लीपर कोच, तीन साधारण कोच और दो एसएलआर कोच लगाए जाएंगे। केवल उद्घाटन पर आज कोटद्वार से नई ट्रेन स्पेशल बनकर पांच बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात्रि 10 बजे चलकर स्नेह रोड, नजीबाबाद, मौज्जमपुर, नारायण, लक्सर, रुड़की, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए प्रात: 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09:45 बजे चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पैसे की तंगी बनी मौत की वजह! सनकी पति ने बीवी पर किए चाकू से वार, आरोपी फरार
  • चारधाम यात्रा 2026 : ‘पंचगव्य’ और ‘नो-एंट्री’ पर मचा घमासान, आस्था के बहाने गैर-सनातनियों पर रोक की तैयारी
  • गैस सिलेंडर का झंझट खत्म! देहरादून-मसूरी रोड के ढाबों पर छाई ‘इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट’, जानें क्यों बढ़ी डिमांड
  • पुणे में गोटेक-2026 वैश्विक शिखर सम्मेलन में गो आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • गोपेश्वर के युवाओं का “अपनी प्रकृति अभियान” बना मिसाल, स्वच्छता के लिए हर रविवार जुटती है टोली
  • अन्नप्राशन समारोह में गायब हार पुलिस की सख्ती से बरामद
  • चमोली : चिडिंगा के पास कार खाई में गिरी, देवाल निवासी व्यक्ति की मौत
  • धामी बने “धुरंधर”, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर – राजनाथ सिंह
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बिताया समय, चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.