बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उपराष्ट्रपति ने श्री केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम के किये दर्शन, रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर की देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना, कहा बद्रीनाथ धाम भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का है प्रेरणास्रोत

उपराष्ट्रपति ने केदार पुरी व बद्रीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की सराहना की

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 27, 2023 4:51 अपराह्न

देहरादून : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी दो दिवसीय उतराखंड यात्रा के दूसरे दिन आज रुद्रप्रयाग पहुंचे जहां उन्होंने अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केदारनाथ धाम में बाबा केदरनाथ का रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। इस यात्रा में राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह उनके साथ रहे। राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को केदार पुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा धाम में कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। अपने अनुभव को एक एक्स मीडिया पोस्ट में साझा करते हुए उपराष्ट्रपति ने लिखा-

“जय श्री केदार!

गढ़वाल हिमालय की गोद में, मंदाकिनी के तट पर केदारनाथ धाम में सदाशिव के दर्शन कर मन अभिभूत हो गया!

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण धामसे मंदिर परिसर की सुगम्यता और सुंदरता में हुई वृद्धि सराहनीय है।

भक्तहितकारी और दया के सागर शिव सभी देशवासियों को सुख और समृद्धि प्रदान करें!”

जय श्री केदार!

गढ़वाल हिमालय की गोद में, मंदाकिनी के तट पर केदारनाथ धाम में सदाशिव के दर्शन कर मन अभिभूत हो गया!

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण से मंदिर परिसर की सुगम्यता और सुंदरता में हुई वृद्धि सराहनीय है।

भक्तहितकारी और दया के सागर शिव सभी देशवासियों को सुख और समृद्धि प्रदान… pic.twitter.com/gPuSomANYQ

— Vice-President of India (@VPIndia) October 27, 2023

उपराष्ट्रपति ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये। केदार नाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद उपराष्ट्रपति चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। दर्शन के उपरान्त उपराष्ट्रपति ने एक एक्स पोस्ट में लिखा –

जय बद्री विशाल!!

उत्तराखंड में नर-नारायण की तपोभूमि बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये, मन ऊर्जा से भर गया!

अलकनंदा के किनारे स्थित यह पवित्र धाम भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का प्रेरणास्रोत है।

भगवान बद्रीनाथ सबकी मनोकामनाएं पूरी करें!
देश में खुशहाली बनी रहे, प्रभु से यही प्रार्थना… pic.twitter.com/kcmisrz6V6

— Vice-President of India (@VPIndia) October 27, 2023

 

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (से.नि.) भी उपराष्ट्रपति के साथ मौजूद रहे तथा उन्होंने बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण व विकास कार्यों से भी अवगत कराया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रंगायन की एक्टिंग पाठशाला का भव्य समापन, प्रशिक्षुओं को मिले प्रशस्ति पत्र, 17-18 जुलाई को देहरादून में होगा दो दिवसीय साहित्य एवं रंगोत्सव
  • बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • कार पर “मंत्री” लिखकर झाड़ रहा था रौब, लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने की सीज
  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने किए नृसिंह मंदिर में दर्शन
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील, बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने त्वरित सहायता एवं सभी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
  • उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद
  • रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.